भारत का 'ऑपरेशन अजय' जारी, इजरायल से 235 भारतीयों दिल्ली पहुंचेटैग:#CentralGovernment, #OperationAjay, #Israel, #IlanUniversity, #केंद्रसरकार, #ऑपरेशनअजय, #इजराइल, #इलानयूनिवर्सिटी इस ऑपरेशन के पहले चरण में यात्रियों का पहला दल शुक्रवार सुबह भारत पहुंचा था.नई दिल्ली : केंद्र सरकार के ऑपरेशन अजय के तहत तनावग्रस्त इजराइल से 235 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी फ्लाइट आज सुबह नई दिल्ली पहुंच गई। विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने हवाई अड्डे पर सभी की अगवानी की। हमास के इजरायल पर हमले के बाद हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। दोनों के बीच इस महीने की सात तारीख से लड़ाई जारी है।भारत ने इजरायल में फंसे अपने लोगों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया है। इस ऑपरेशन के पहले चरण में यात्रियों का पहला दल शुक्रवार सुबह भारत पहुंचा था। शुक्रवार रात 11ः02 बजे इजरायल की राजधानी तेल अवीव से भारतीयों के दूसरे दल को लेकर विमान ने उड़ान भरी। 235 लोगों के इस दल में दो शिशु भी हैं। यह विमान आज सुबह नई दिल्ली पहुंचा।इजरायल के सफेड स्थित इलान यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहे भारतीय छात्र सूर्यकांत तिवारी का कहना है कि इजरायल में खौफ का माहौल है। स्थिति बेहद खराब है। वह वतन आकर खुश हैं। इसके लिए भारत सरकार का धन्यवाद।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
वोटर लिस्ट विवाद: राहुल गांधी का चुनाव आयोग और बीजेपी पर तीखा हमला, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग..देश में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और वोट चोरी के आरोपों को लेकर सियासी पारा ......
पति पर शक पड़ा भारी: 4 साल बाद खुला 3 महिलाओं के मर्डर का राज, सीमेंट के ड्रम से निकले अवशेष!..कोरोना महामारी के दौर में गायब हुई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला शांताबेन वसावा की अचानक गुमशुदगी कोई ......
हवा में कॉकपिट हमला, खून से लथपथ फिर भी नहीं खोया आपा: भारतीय पायलट स्मित मछार बने ग्लोबल हीरो..इंसानियत और अदम्य साहस का कोई मजहब या देश नहीं होता, लेकिन जब भी इतिहास के पन्नों ......