ऑपरेशन अजय : इजरायल से 212 भारतीय नागरिकों को लेकर स्वदेश पहुंचा विमानटैग:#OperationAjay, #212Indian, #IndiaWithIsrael, #Israel, #Gaza, #IsraelPalestineConflict, #Palestine, #IsraelFightsBackFreeGaza, #AirIndiaपहली फ्लाइट में 212 भारतीयों को इजरायल से सुरक्षित लाया गया है।हमास-इजरायल के बीच शुरू हुए युद्ध को आज 7 दिन हो चुके हैं। इस बीच भारत सरकार ने इजरायल में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए प्रयास किए। इसी सिलसिले में ऑपरेशन अजय शुरू किया गया। इस ऑपरेशन के तहत शुक्रवार तड़के 212 भारतीयों को लेकर इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे से उड़ा पहला विमान सुबह 5.59 बजे दिल्ली पहुंचा। इजरायली समय के अनुसार भारतीयों से भरा विमान रात 9 बजे के करीब बेन गुरियन हवाई अड्डे से उड़ा। केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने सभी भारतीयों का स्वागत किया।सात अक्टूबर को हमास और इजरायल के बीच युद्ध शुरू हुआ था। उसके बाद एयर इंडिया ने इजरायल से उड़ान भरने वाली सारी फ्लाइट्स को बंद कर दिया था, जिससे कई भारतीय वहां फंस गए थे। जानकारी के मुताबिक इजरायल से वापस लौट रहे भारतीयों से किसी भी प्रकार का किराया नहीं लिया जा रहा है। इजरायल में करीब 18 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं।ऑपरेशन अजय के तहत इजरायल में फंसे सभी भारतीय जल्द से जल्द भारत लौटना चाहते हैं। इसी वजह से वहां से आने वाली फ्लाइट्स में लोगों की काफी भीड़ उमड़ी है। इजरायल में पढ़ने वाले एक भारतीय छात्र शुभम ने बताया कि हमास और इजरायल के बीच जंग शुरू होने के बाद से सभी लोग घबरा गए थे, लेकिन भारतीय दूतावास की मदद से हमें हिम्मत मिली और सुरक्षित अपने देश वापस लौटे।विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि भारत सरकार इजरायल में फंस भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन अजय लॉन्च कर रही है। इसके तहत उन भारतीयों को वापस लाया जाएगा, जो भारत वापस लौटना चाहते हैं।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
10 लाख का हीरा लेकर चंपत हुआ चूहा! ज्वैलरी शॉप का यह हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल..कर्नाटक के तुमकुरु से एक ऐसी चोरी की खबर सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई दंग ......
संसद में भारी हंगामा: राहुल गांधी का सीधा हमला—'छात्रों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं!'..संसद परिसर में गुरुवार को विपक्षी सांसदों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के केंद्र में दो बड़े ......
"आत्मा पर चोट पहुंचाती है..." पैलेट गन पर सुप्रीम कोर्ट के तीखे सवाल, बैकफुट पर सरकार!..जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन के दौरान मेटैलिक पैलेट गन के कथित इस्तेमाल को लेकर दायर याचिकाओं पर गुरुवार ......