केजरीवाल के साथ हो रहा है अन्याय- कपिल सिब्बल
फाइल फोटो


दिल्ली सरकार में अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के विरोध में आम आदमी पार्टी की ओर से आज रविवार को रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस महारैली के जरिये आप शक्ति प्रदर्शन भी कर रही है। 

दिल्ली में आठ वर्ष से सत्तासीन आप की यह पहली महारैली है। इसे सफल बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक रखी है। महारैली में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। 

खास बात यह है कि आप ने इस महारैली में दूसरे दलों के नेताओं को आमंत्रित नहीं किया गया है। इसमें केवल दिल्ली के लोगों को बुलाया गया है। महारैली के लिए रामलीला मैदान में भव्य पंडाल लगाया गया है।


अधिक देश की खबरें

केजरीवाल के साथ हो रहा है अन्याय- कपिल सिब्बल

ड्यूटी शिफ्ट चेंज पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष: कठुआ में CISF हेड कॉन्स्टेबल ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 जवान शहीद..

कॉन्स्टेबल अबदेश कुमार ने आपा खोकर अपने ही साथियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस ताबड़तोड़ फायरिंग ......