मेघालय त्रिपुरा और नगालैंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज होंगे  घोषित
फाइल फोटो


मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड की सत्ता पर अगले पांच साल कौन राज करेगा, ये आज साफ हो जाएगा। रुझानों में नगालैंड और त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। हालांकि, त्रिपुरा में एनपीपी को सबसे ज्यादा सीटें मिलती दिख रही है। एग्जिट पोल में मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं। हालांकि, कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा कि इन तीनों राज्यों में इस बार किसकी सरकार होगी। त्रिपुरा बीजेपी अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य शुरुआती रुझानों में बनमालीपुर विधानसभा क्षेत्र में 493 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। 

  • त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन 14 सीटों पर आगे चल रहा है। लेफ्ट और कांग्रेस का गठबंधन 6 सीटों पर आगे है। टिपरा मोथा पार्टी 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है- चुनाव आयोग
  • मेघालय में टीएमसी चौंकाने वाला प्रदर्शन करती दिख रही है। टीएमसी 12 सीटों पर आगे चल रही है।
  • मेघालय के रुझानों में एनपीपी बहुमत से दूर हो गई है। एनपीपी अभी 25 सीटों पर आगे चल रही है।
  • मेघालय के रुझानों में एनपीपी को बहुमत मिल गया है। एनपीपी 31 सीटों पर आगे चल रही है।
  • नगालैंड में सभी 60 सीटों के रुझान आए। बीजेपी गठबंधन 36 सीट, एनपीएफ 9, कांग्रेस दो और अन्य 13 सीटों पर आगे।
  • नगालैंड में बीजेपी गठबंधन अब 36 सीटों पर आगे चल रहा है। एनपीएफ सात सीटों पर आगे है। कांग्रेस दो, जबकि अन्य 13 सीटों पर आगे है।
  • मेघालय के रुझानों में एनपीपी 22, बीजेपी 10, कांग्रेस 6 और अन्य 11 सीटों पर आगे है।
  • नगालैंड के रुझानों में भी भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा गठबंधन 34 सीटों पर आगे है।
  • नगालैंड में भाजपा गठबंधन बहुमत की ओर है। भाजपा गठबंधन 30 सीटों पर आगे है।
  • मेघालय के रुझानों में कांग्रेस का खाता खुला है। कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।
  • नगालैंड के रुझानों में भाजपा गठबंधन को बढ़त मिल रही है। भाजपा गठबंधन अभी 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
  • त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा बड़ी बढ़त की ओर है। रुझानों में भाजपा को 26 सीटों पर आगे है।
  • त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा को 31 सीटें मिलती दिख रही है। टिपरा मोथा पार्टी दूसरे नंबर पर हो सकती है।
  • मेघालय के रुझानों में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में दिख रही है। रुझानों में एनपीपी को सात सीटें मिली हैं।


अधिक देश की खबरें

मेघालय त्रिपुरा और नगालैंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज होंगे  घोषित

ड्यूटी शिफ्ट चेंज पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष: कठुआ में CISF हेड कॉन्स्टेबल ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 जवान शहीद..

कॉन्स्टेबल अबदेश कुमार ने आपा खोकर अपने ही साथियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस ताबड़तोड़ फायरिंग ......

मेघालय त्रिपुरा और नगालैंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज होंगे  घोषित

इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: उज्जैन शाही मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज, सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ..

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की विशाल तैयारियों के तहत चलाए जा रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान को इंदौर ......