कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और सांसद परनीत कौर को कांग्रेस ने किया सस्पेंडटैग:#Congress, #PreneetKaur, #Punjab, #AmarinderSingh, #परनीतकौर, #कैप्टनअमरिंदरसिंह, #परनीतकौरपार्टीसेसस्पेंडपटियाला से सांसद परनीत कौरनई दिल्ली : कांग्रेस आलाकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पत्नी और पटियाला से सांसद परनीत कौर पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है. इससे पहले परनीत कौर को तीन दिन का वक्त दिया गया है. पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की शिकायत पर कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है.बता दें कि नवंबर 2021 में, पार्टी ने सांसद परनीत कौर को एक नोटिस जारी कर उनकी कथित 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया था और उनके पति कैप्टन अमरिंदर सिंह का पक्ष लेने के बारे में खुली घोषणाएं की थीं, जो अब बीजेपी का हिस्सा हैं.राजा वडिंग ने की थी शिकायतदरअसल परनीत कौर पर राजा वंडिग ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने और बीजेपी की मदद करने का गंभीर आरोप लगाया था. ऐसे ही विचार कांग्रेस आलाकमान के सामने अन्य नेताओं ने भी रखे थे. इसके बाद अनुशासन कमेटी को मामले की शिकायत भेजी गई. जांच होने के बाद परनीत कौर को सस्पेंड करने का आदेश दिया गया.एक्शन लेने की हो रही थी मांगबता दें कि परनीत कौर पर लगातार कार्रवाई की मांग उठ रही थी. सूत्रों के मुताबिक उनके निलंबन से उन अन्य नेताओं को कड़ा संदेश जाएगा जो 2024 के संसदीय चुनावों से पहले लाइन पर नहीं आ रहे थे. कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा, 'पार्टी को लगातार परनीत कौर की ओर से पार्टी विरोधी गतिविधि को लेकर शिकायतें मिल रही थीं और प्रदेश की इकाई उनके खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर रही थी. (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
ड्यूटी शिफ्ट चेंज पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष: कठुआ में CISF हेड कॉन्स्टेबल ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 जवान शहीद..कॉन्स्टेबल अबदेश कुमार ने आपा खोकर अपने ही साथियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस ताबड़तोड़ फायरिंग ......
इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: उज्जैन शाही मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज, सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ..उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की विशाल तैयारियों के तहत चलाए जा रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान को इंदौर ......
रात में बनी बात, सुबह बवाल! शाही मस्जिद तोड़ने पर आमने-सामने पुलिस और भीड़, 2000 जवान तैनात..सिंहस्थ 2028 की भव्य तैयारियों के बीच मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में विकास और जनविरोध ......