पुणे : लग्जरी बस-ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 20 घायल
पुणे-सोलापुर हाईवे पर एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच टक्कर


मुंबई : पुणे के दौंड तहसील के वखारी गांव के पास बुधवार सुबह पुणे-सोलापुर हाईवे पर एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हो गए हैं. घटना बुधवार सुबह करीब पांच बजे हुई. स्थानीय लोगों के मुताबिक सभी घायलों को केडगांव, चौफुला और पुणे के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस के अनुसार सुबह पुणे-सोलापुर हाईवे पर वखारी गांव के पास एक ट्रक का टायर फट गया था, जिसकी वजह से चालक ने ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा कर रखा था. तभी सोलापुर से पुणे की ओर जा रही बस के चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रक से उसकी टक्कर हो गई.

घटना में मृतकों की पहचान अमर कलशेट्टी, गणपत पाटिल, नितिन शिंदे और आरती बिराजदार के रूप में हुई है. इस घटना में 20 यात्री घायल हुए हैं. सभी घायलों का इलाज निजी अस्पतालों में हो रहा है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस में 35 यात्री सवार थे. यवत पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटकर यातायात सेवा बहाल कर दी है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

पुणे : लग्जरी बस-ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 20 घायल

ड्यूटी शिफ्ट चेंज पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष: कठुआ में CISF हेड कॉन्स्टेबल ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 जवान शहीद..

कॉन्स्टेबल अबदेश कुमार ने आपा खोकर अपने ही साथियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस ताबड़तोड़ फायरिंग ......

पुणे : लग्जरी बस-ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 20 घायल

इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: उज्जैन शाही मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज, सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ..

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की विशाल तैयारियों के तहत चलाए जा रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान को इंदौर ......