एकजुट हुआ विपक्ष, भारत-चीन सीमा विवाद मुद्दे पर चर्चा की मांग टैग:#Oppositionunited, #IndiaChinaBorderDispute, #DemandForDiscussion, #MallikarjunKharge, #SoniaGandhi, #Tawang, #ShashiTharoorकांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत विपक्षी दल संसद में गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करते हुए.नई दिल्ली : भारत-चीन सीमा विवाद मुद्दे पर विपक्ष एकजुट दिख रहा है। विपक्षी दलों के सांसद कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में बुधवार को संसद भवन परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने एकत्र हुए और सदन में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की।इस दौरान खड़गे ने कहा कि चीन पर चर्चा की मांग को लेकर आज समान विचारधारा वाले विपक्षी नेताओं को बुलाया गया है। विपक्ष भारत-चीन मुद्दे पर संसद में चर्चा चाहता है लेकिन सरकार इस मुद्दे पर बात नहीं कर रही।इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने तवांग में भारत-चीन फेसऑफ पर चर्चा की मांग की और केन्द्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि विपक्ष संसद में भारत-चीन सीमा विवाद पर बातचीत की मांग लगातार करता रहा है। इस मुद्दे पर संवाद होना चाहिए। सरकार को देश के सामने सच बताना चाहिए।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
लोकसभा सीटों की संख्या 850 करने के प्रस्ताव पर भड़के राहुल गांधी, परिसीमन बिल को बताया चुनावी नक्शा बदलने की साजिश..राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि महिला आरक्षण की ......
रत्न भंडार की गिनती 100 घंटे पार: 48 साल बाद खुल रहे रहस्य, 3 बड़े संदूकों पर टिकी सबकी नजर..ओडिशा के पुरी स्थित विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की इन्वेंट्री ने 100 घंटे का आंकड़ा ......
अखिलेश के प्रण पत्र पर मायावती का तीखा प्रहार: 'जन-मन' नहीं, 'धन-मन वादी' घोषणापत्र बताया..सपा के प्रण पत्र में बच्चों के जन्म पर सोना, महिलाओं को आर्थिक सहायता, युवाओं को लैपटॉप ......