जयपुर में अनोखी शादी, पूजा ने रचाई भगवान से शादी, 311 लोग बने बाराती!
पूजा सिंह ने रचाई भगवान विष्णु जी से शादी


जयपुर : राजस्थान के जयपुर में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल, पूजा सिंह नाम की एक महिला ने भगवान विष्णु से शादी रचाई है. इस शादी के चर्चे पूरे जयपुर में हो रहे है. इतना ही नहीं पूरे रीति रिवाज के साथ शादी को अंजाम दिया गया है. शादी के दौरान गणेश पूजन से लेकर चाक भात, मेहंदी, महिला संगीत और फेरों की रस्म निभाई गई. दूल्हे के रूप में विष्णु जी को मंदिर से पूजा सिंह के घर लाया गया और मंत्रोच्चार के साथ 7 फेरे भी लिए गए.

दरअसल, जयपुर के गोविंदगढ़ के ग्राम नरसिंहपुरा में रहने वाली पूजा सिंह ने 8 दिसंबर को भगवान विष्णु की मूर्ति के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से फेरे लेकर शादी की है. 311 बारातियों के साथ आई बारात में धूमधाम से विष्णु जी का स्वागत हुआ. 

हालांकि शादी में के दौरान दुल्हन की जिससे शादी होती है उसका होने वाला पति उसकी मांग भरता है, लेकिन यहां भगवान विष्णु जी की ओर से खुद पूजा ने अपनी मांग सिंदूर की बजाय चंदन से भरी और इसके बाद विदाई की रस्म अदा हुई.

बता दें कि परिजनों लड़की का कन्यादान के लिए 11 हजार रुपए दिए गए. वहीं ठाकुर जी को एक सिंहासन और पोशाक भेंट की गई. पूजा सिंह (30) ने बताया कि उन्होंने शादी के बाद से ही भगवान विष्णुजी को अपना पति बना लिया है. अब से वह उनके ही नाम का श्रृंगार करेंगी. पूजा ने कहा अब से आखिरी सांस तक वह  विष्णु जी की भक्ति में लीन रहेंगी.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

जयपुर में अनोखी शादी, पूजा ने रचाई भगवान से शादी, 311 लोग बने बाराती!

ड्यूटी शिफ्ट चेंज पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष: कठुआ में CISF हेड कॉन्स्टेबल ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 जवान शहीद..

कॉन्स्टेबल अबदेश कुमार ने आपा खोकर अपने ही साथियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस ताबड़तोड़ फायरिंग ......

जयपुर में अनोखी शादी, पूजा ने रचाई भगवान से शादी, 311 लोग बने बाराती!

इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: उज्जैन शाही मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज, सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ..

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की विशाल तैयारियों के तहत चलाए जा रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान को इंदौर ......