अरुणाचल : तवांग में झड़प के बाद भारतीय जवानों ने 300 चीनी सैनिकों को खदेड़ा
गलवां में हुई थी भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प। (फोटो : सोशल मीडिया)


नई दिल्ली : अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीनी सेना के जवानों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई इस झड़प में भारत के जवानों ने एलएसी के करीब आये करीब 300 चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया है।

इस संघर्ष में कम से कम 30 चीनी सैनिकों के घायल होने की सूचना है। कुछ घायल भारतीय सैनिकों को गुवाहाटी लाये जाने की खबर मिली है। घटना के बाद इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए भारतीय सेना के क्षेत्रीय कमांडर ने चीनी पक्ष के अपने समकक्ष के साथ एक फ्लैग मीटिंग की है।

सेना ने एक बयान में कहा है कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में एलएसी के साथ कुछ क्षेत्रों में भारत और चीनी पक्ष 2006 से अपने-अपने दावे की सीमा तक क्षेत्र में गश्त करते हैं। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों ने 09 दिसंबर को तवांग सेक्टर में एलएसी के करीब पहुंच गए, जिसका भारतीय सैनिकों ने दृढ़ता से मुकाबला किया। 

इस आमने-सामने की झड़प में दोनों पक्षों के जवानों को मामूली चोटें आईं। हालांकि, दोनों पक्ष तुरंत क्षेत्र से हट गए। इसके बाद कार्रवाई के रूप में भारतीय सेना के क्षेत्रीय कमांडर ने शांति बहाल करने के लिए मौजूदा सिस्टम के अनुसार इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए चीनी पक्ष के अपने समकक्ष के साथ एक फ्लैग मीटिंग की।

रिपोर्ट के अनुसार 300 से ज्यादा चीनी सैनिकों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर एक चोटी की ओर बढ़ने की कोशिश की थी। ये चोटी अभी बर्फ से ढकी हुई है। भारत के जवानों ने एलएसी तक पहुंचने की कोशिश कर रहे चीनी सैनिकों को पीछे धकेलकर उनके इस इरादे को नाकाम कर दिया। 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

अरुणाचल : तवांग में झड़प के बाद भारतीय जवानों ने 300 चीनी सैनिकों को खदेड़ा

ड्यूटी शिफ्ट चेंज पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष: कठुआ में CISF हेड कॉन्स्टेबल ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 जवान शहीद..

कॉन्स्टेबल अबदेश कुमार ने आपा खोकर अपने ही साथियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस ताबड़तोड़ फायरिंग ......

अरुणाचल : तवांग में झड़प के बाद भारतीय जवानों ने 300 चीनी सैनिकों को खदेड़ा

इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: उज्जैन शाही मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज, सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ..

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की विशाल तैयारियों के तहत चलाए जा रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान को इंदौर ......