नागपुर में पीएम मोदी ने दिखाई छठी वंदे भारत को हरी झंडी, अब नागपुर से बिलासपुर के यात्रा 5 घंटे 30 मिनट होगी पूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर छठी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।


नागपुर/नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर छठी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। प्रधानमंत्री ने नागपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई है। यह ट्रेन नागपुर और बिलासपुर के बीच चलेगी। अब इस ट्रेन से नागपुर से बिलासपुर के यात्रा का समय 7-8 घंटे से घटकर 5 घंटे 30 मिनट ही लगेगा।

महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों का निरीक्षण किया और ऑनबोर्ड सुविधाओं का जायजा लिया। मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस के लोकोमोटिव इंजन के नियंत्रण केंद्र का निरीक्षण किया और नागपुर और अजनी रेलवे स्टेशनों की विकास योजनाओं का भी जायजा लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, “नागपुर और बिलासपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इस ट्रेन से कनेक्टिविटी काफी बढ़ जाएगी।” इस मौके पर प्रधानमंत्री के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी नागपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

नागपुर में पीएम मोदी ने दिखाई छठी वंदे भारत को हरी झंडी, अब नागपुर से बिलासपुर के यात्रा 5 घंटे 30 मिनट होगी पूरी

ड्यूटी शिफ्ट चेंज पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष: कठुआ में CISF हेड कॉन्स्टेबल ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 जवान शहीद..

कॉन्स्टेबल अबदेश कुमार ने आपा खोकर अपने ही साथियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस ताबड़तोड़ फायरिंग ......

नागपुर में पीएम मोदी ने दिखाई छठी वंदे भारत को हरी झंडी, अब नागपुर से बिलासपुर के यात्रा 5 घंटे 30 मिनट होगी पूरी

इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: उज्जैन शाही मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज, सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ..

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की विशाल तैयारियों के तहत चलाए जा रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान को इंदौर ......