भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ अभिनेत्री रिया सेन भी की पद यात्रा
राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई अभिनेत्री रिया सेन


मुंबई : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सितारे भी जुड़ रहे हैं. गुरुवार (आज) को बॉलीवुड अभिनेत्री रिया सेन भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया. रिया सेन ने राहुल गांधी के साथ परतुर क्षेत्र में पैदल यात्रा भी की. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को आम नागरिकों का साथ मिल रहा है. इस यात्रा में कई गैर भाजपा दल के नेता और फिल्म जगत के अभिनेता शामिल हो रहे हैं.

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में पहुंचे हुए आज 11 दिन हो गए हैं. यह यात्रा पिछले 71 दिनों से चल रही है और अब तक इस यात्रा में राहुल गांधी ने 1550 किमी से ज्यादा का सफर तय कर किया है. राहुल गांधी ने यह यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू की थी. इस यात्रा में फिल्ममेकर पूजा भट्ट के अलावा साउथ एक्ट्रेस पूनम कौर भी शामिल हो चुकी हैं.

राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा छह राज्यों के 28 जिलों से होकर गुजर चुकी है. इस दौरान राहुल गांधी को बड़े पैमाने पर जनसमर्थन मिल रहा है. इस यात्रा में राष्ट्रवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, राकांपा सांसद सुप्रिया सुले, शिवसेना युवा अध्यक्ष आदित्य ठाकरे शामिल हो चुके हैं. इसके बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश जाएगी, वहां से राजस्थान फिर दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर जाकर खत्म होगी.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ अभिनेत्री रिया सेन भी की पद यात्रा

ड्यूटी शिफ्ट चेंज पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष: कठुआ में CISF हेड कॉन्स्टेबल ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 जवान शहीद..

कॉन्स्टेबल अबदेश कुमार ने आपा खोकर अपने ही साथियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस ताबड़तोड़ फायरिंग ......

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ अभिनेत्री रिया सेन भी की पद यात्रा

इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: उज्जैन शाही मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज, सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ..

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की विशाल तैयारियों के तहत चलाए जा रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान को इंदौर ......