केदारनाथ : श्रद्धालुओं को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 की मौत टैग:#Kedarnath, #AryanCompany, #HelicopterCrash, #खराबमौसम, #केंद्रीयगृहमंत्रीअमितशाह, #केदारनाथ,# उत्तराखंड हादसे के बाद जलता जहाज केदारनाथ : उत्तराखंड के केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो जाने से उसमें सवार 7 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में मारे गए लोगों में एक पायलट और छह पैसेंजर शामिल हैं. हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया गया है. घटना के बारे में मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव अभिनव कुमार ने जानकारी दी है.उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के फाटा में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है. हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को केदारनाथ से लेकर गुप्तकाशी की ओर जा रहा था. इसी बीच गरूड़चट्टी के पास खराब मौसम की वजह से ये हादसा हो गया. इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की जांच आदेश दे दिए गए हैं. एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है.केंद्रीय गृह मंत्री ने हादसे पर जताया दुखकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केदारनाथ हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, 'केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश की घटना बहुत दुखद है. इस दुर्घटना में जान गवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें.'खराब मौसम के कारण हादसे की आशंकाहादसे की वजह खराब मौसम की आशंका जताई जा रही है. वजह से हेलीकॉप्टर क्रैश होने की आशंका जताई जा रही है. माना जा रहा है कि पहाड़ से टकराने के बाद हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
लोकसभा सीटों की संख्या 850 करने के प्रस्ताव पर भड़के राहुल गांधी, परिसीमन बिल को बताया चुनावी नक्शा बदलने की साजिश..राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि महिला आरक्षण की ......
रत्न भंडार की गिनती 100 घंटे पार: 48 साल बाद खुल रहे रहस्य, 3 बड़े संदूकों पर टिकी सबकी नजर..ओडिशा के पुरी स्थित विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की इन्वेंट्री ने 100 घंटे का आंकड़ा ......
अखिलेश के प्रण पत्र पर मायावती का तीखा प्रहार: 'जन-मन' नहीं, 'धन-मन वादी' घोषणापत्र बताया..सपा के प्रण पत्र में बच्चों के जन्म पर सोना, महिलाओं को आर्थिक सहायता, युवाओं को लैपटॉप ......