अजीत पवार हुए ख़फ़ा, दिल्ली में बीच में ही मंच छोड़कर भागे
शरद पावर के भतीजे और विपक्ष के नेता अजीत पवार मंच से चले गए


नई दिल्ली:-दिल्ली में नेशनल कांग्रेस पार्टी (एनसीपी)के राष्ट्रीय सम्मेलन में नाटकीय मोड़ आया, जब महाराष्ट्र के अध्यक्ष जयंत पाटिल भाषण दे रहे थे। वहीं शरद पावर के भतीजे और विपक्ष के नेता अजीत पवार मंच से चले गए, ध्यातव्य रहे की शरद पावर वहीं मंच पर उपस्थित थे। सभा को संबोधित करने की अपनी बारी आने से पहले ही अजीत पवार ने जाने का फैसला किया किंतु पार्टी कार्यकर्ता उनके भाषण का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

उनकी चचेरी बहन और सांसद सुप्रिया सुले भी उन्हें मनाने गई थीं, लेकिन जब तक पवार ने अपना समापन भाषण शुरू नहीं किया, तब तक वे नहीं लौटे। अजीत पवार ने संवाददाताओं से कहा कि वह महाराष्ट्र में बोलेंगे।

इस घटनाक्रम को महत्व दिया गया क्योंकि जयंत पाटिल ने राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में अजीत पवार की पदोन्नति पर खुले तौर पर अपना असंतोष व्यक्त किया।  पाटिल पद की तलाश में थे और उन्होंने राकांपा सुप्रीमो के सामने अपनी इच्छा भी जाहिर की थी।

अधिक देश की खबरें

अजीत पवार हुए ख़फ़ा, दिल्ली में बीच में ही मंच छोड़कर भागे

ड्यूटी शिफ्ट चेंज पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष: कठुआ में CISF हेड कॉन्स्टेबल ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 जवान शहीद..

कॉन्स्टेबल अबदेश कुमार ने आपा खोकर अपने ही साथियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस ताबड़तोड़ फायरिंग ......

अजीत पवार हुए ख़फ़ा, दिल्ली में बीच में ही मंच छोड़कर भागे

इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: उज्जैन शाही मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज, सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ..

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की विशाल तैयारियों के तहत चलाए जा रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान को इंदौर ......