मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, दिल्ली से नहीं जा सकते बाहर
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया


नई दिल्ली : सीबीआई ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया समेत 14 लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर में उन आरोपितों के नाम हैं, जिनके खिलाफ सीबीआई एफआईआर दर्ज कर चुकी है। हालांकि इसमें मुंबई की एंटरटेनमेंट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ विजय नायर का नाम शामिल नहीं है।

गौरतलब है शराब घोटाले मामले में सीबीआई ने 19 अगस्त को सिसोदिया के आवास समेत अन्य ठिकानों पर छापा मारा था।  इसके बाद मनीष सिसोदिया ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए बड़े कामों पर ब्रेक लगाना चाहती है, इसलिए हो सकता है कि 2-4 दिन में मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए।

बता दें कि लुकआउट सर्कुलर जारी होने पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि आपकी सारी रेड फैल हो गई। कुछ नहीं मिला। एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली। अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी?, मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं। बताइए कहां आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, दिल्ली से नहीं जा सकते बाहर

ड्यूटी शिफ्ट चेंज पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष: कठुआ में CISF हेड कॉन्स्टेबल ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 जवान शहीद..

कॉन्स्टेबल अबदेश कुमार ने आपा खोकर अपने ही साथियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस ताबड़तोड़ फायरिंग ......

मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, दिल्ली से नहीं जा सकते बाहर

इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: उज्जैन शाही मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज, सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ..

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की विशाल तैयारियों के तहत चलाए जा रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान को इंदौर ......