coronavirus case in india : कोरोना के नए मामलों थोड़ी कमी, 24 घंटे में 12,781 नए केस टैग:#Coronavirus, #CoronaActiveCase, #CoronaUpdate, #NewCases, #CoronaInIndia, #Covid19, #COVIDVaccinationfile photoनई दिल्ली : देश में कोरोना के नए मामलों मामूली कमी आई है. बीते कई दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही थी, जिसके बाद सोमवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 12,781 नए केस दर्ज किये गए हैं. इस अवधि में 8,537 मरीजों ने कोरोना से जंग भी जीती है, जबकि 18 मरीजों की जान गई है.केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोरोना से अब तक कुल 4,27,07, 900 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. मौजूदा रिकवरी दर 98.61 प्रतिशत है. फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है जिसके बाद ये संख्या बढ़कर 76,700 हो गई है. दैनिक संक्रमण दर 4.32 प्रतिशत है. आईसीएमआर के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे के दौरान 2.96 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए. जिसके बाद अब तक कुल 85.81 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं.देश में अब तक 196.18 करोड़ को दी गई टीके की खुराकदेशभर में कोरोना से बचने के लिए सोमवार सुबह 8 बजे तक 196 करोड़ 18 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना टीके की खुराक दी जा चुकी है. पिछले 24 घंटे में 2.80 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना रोधी टीके की अब तक कुल 193.53 करोड़ खुराक मुफ्त उपलब्ध कराई जा चुकी है.
ड्यूटी शिफ्ट चेंज पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष: कठुआ में CISF हेड कॉन्स्टेबल ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 जवान शहीद..कॉन्स्टेबल अबदेश कुमार ने आपा खोकर अपने ही साथियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस ताबड़तोड़ फायरिंग ......
इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: उज्जैन शाही मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज, सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ..उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की विशाल तैयारियों के तहत चलाए जा रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान को इंदौर ......
रात में बनी बात, सुबह बवाल! शाही मस्जिद तोड़ने पर आमने-सामने पुलिस और भीड़, 2000 जवान तैनात..सिंहस्थ 2028 की भव्य तैयारियों के बीच मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में विकास और जनविरोध ......