बिहार में बीजेपी दफ्तर को फूंका, 'अग्निपथ' योजना को लेकर हो रहा विरोध टैग:#Nawada, #Bihar, #BJP, #Crime, #AttackonBJPOffice, #बीजेपी, #बिहार, #बीजेपीदफ्तरफूंका, #बीजेपीऑफिसबीजेपी दफ्तर में आग बिहार में कुछ उपद्रवी तत्वों ने बीजेपी के जिला कार्यालय पर हमला किया है. जिसके बाद यहां अफरा- तफरी का माहौल हो गया है. इसी बीच बीजेपी दफ्तर में तोड़फोड़ के बाद उसे आग के हवाले कर दिया गया. घटना को अंजाम देने के उपद्रवी फरार हो गए हैं.आग के हवाले की गई पूरी बिल्डिंगउपद्रवियों ने बीजेपी कार्यालय समेत पूरी बिल्डिंग को आग के हवाले कर दिया. उपद्रवियों ने पहले यहां वहां रखे एक एक फर्नीचर को पहले तोड़ा गया फिर उसमें आग लगी दी गई.अभी तक नहीं पहुंची पुलिसबिगड़े हालातों के बीच फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस नहीं पहुंच सकी है. वहीं बीजेपी जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुंडा घटनास्थल पर पहुंचे हैं और उन्होंने पार्टी दफ्तर में अचानक सामने आए इस घटनाक्रम का जायजा लिया है.गौरतलब है केंद्र सरकार की सेना भर्ती यानी अग्निपथ स्कीम का जमकर विरोध हो रहा है. इस बीच जैसे ही इस दफ्तर में आगजनी की खबर मिली फौरन एहतियाती कदम उठाए गए हैं. आर्मी भर्ती के अभ्यर्थियों ने गुरुवार को नवादा में बीजेपी के जिला कार्यालय में तोड़फोड़ कर आगजनी की है. इतना ही नहीं उग्र युवाओं ने महिला विधायक की गाड़ी पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए हैं.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
पश्चिम बंगाल : अमित शाह की रैली में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई घायल .. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के कारण यहां राजनीति एक बार फिर गर्म होती नजर आ ......
AAP का एक्शन, राघव चड्ढा राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाए गए, बोलने पर भी रोक..राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ा झटका मिला है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा को ......
बिहार : मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से एक की मौत, कई लोगों के आंखों की गई रोशनी! ..बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक बार फिर जहरीली शराब कांड की खबर सामने आई है, ......