पीएम मोदी अगले महीने करेंगे शी और पुतिन से मुलाकात
File Photo


नई दिल्ली : यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध और लद्दाख सीमा पर चीन हलचल बढ़ने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने चीन और रूस के राष्ट्रपतियों से मुलाकात करेंगे. मुलाकात का जरिया BRICS समिट होगा. ब्रिक्स यानी ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन और दक्षिण अफ्रीका का संगठन. हालांकि ये मुलाकात वर्चुअल ही होगी, लेकिन फिर भी पूरी दुनिया की इस पर नजरें हैं.

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहली बार ब्रिक्स की बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ये ब्रिक्स समिट 24 जून को होगी. इससे पहले 19 मई को ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी. उसमें संबोधन के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दूसरों पर दबदबा दिखाने और पावर पॉलिटिक्स का विरोध करते हुए एक दूसरे की संप्रभुता, सुरक्षा और चिंताओं का ध्यान रखने की अपील की थी.

वहीं जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका और यूरोप की तरफ संकेत करते हुए कहा था कि वो दूसरों की सुरक्षा की कीमत पर अपनी सिक्योरिटी सुनिश्चित करना चाहते हैं, जो नया संकट और तनाव पैदा कर सकता है. अब ब्रिक्स सम्मेलन में वह ग्लोबल सिक्योरिटी को लेकर अपने नए प्रयास ‘कॉमन सिक्योरिटी’ के लिए समर्थन जुटाने की पहल कर सकते हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

पीएम मोदी अगले महीने करेंगे शी और पुतिन से मुलाकात

ड्यूटी शिफ्ट चेंज पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष: कठुआ में CISF हेड कॉन्स्टेबल ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 जवान शहीद..

कॉन्स्टेबल अबदेश कुमार ने आपा खोकर अपने ही साथियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस ताबड़तोड़ फायरिंग ......

पीएम मोदी अगले महीने करेंगे शी और पुतिन से मुलाकात

इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: उज्जैन शाही मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज, सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ..

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की विशाल तैयारियों के तहत चलाए जा रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान को इंदौर ......