IPL : गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज, दोनों नई टीमें खेलेंगी अपना पहला मैच टैग:#IPL2022, #GujratTitansvsLucknowSuperGiants, #KLRahul, #HardikPandya, #IPLगुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुलनई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 15 में सोमवार को गुजरात टाइटन्स (GT) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों ही टीमें नई हैं और पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलने जा रही हैं. दोनों ही टीमों को पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग में शामिल किया गया है. गुजरात टाइटन्स के लिए हार्दिक पंड्या कप्तानी कर रहे हैं. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी केएल राहुल को सौंपी गई है.गौरतलब है कि दोनों ही खिलाड़ी हार्दिक पंड्या पिछले सीजन में मुंबई इंडिंयस के लिए खेल रहे थे और केएल राहुल पंजाब किंग्स कप्तानी के साथ ओपनर बल्लेबाज भी थे. आपको बताते चलें कि दोनों टीमों के बीच आज का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.आईपीएल का आज तीसरा दिन है. 26 मार्च को खेले गए ओपनिंग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया था. इसी तरह 27 मार्च को दो मुकाबले खेले गए थे, जिसमे पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से शिकस्त दी थी जबकि दूसरे मैच में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया था.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
लोकसभा सीटों की संख्या 850 करने के प्रस्ताव पर भड़के राहुल गांधी, परिसीमन बिल को बताया चुनावी नक्शा बदलने की साजिश..राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि महिला आरक्षण की ......
रत्न भंडार की गिनती 100 घंटे पार: 48 साल बाद खुल रहे रहस्य, 3 बड़े संदूकों पर टिकी सबकी नजर..ओडिशा के पुरी स्थित विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की इन्वेंट्री ने 100 घंटे का आंकड़ा ......
अखिलेश के प्रण पत्र पर मायावती का तीखा प्रहार: 'जन-मन' नहीं, 'धन-मन वादी' घोषणापत्र बताया..सपा के प्रण पत्र में बच्चों के जन्म पर सोना, महिलाओं को आर्थिक सहायता, युवाओं को लैपटॉप ......