रेप के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, कस्टडी से भागने के दौरान मारी गोली टैग:#Rape, #Guwahati, #Minorgirlraped, #rapeaccusedinencounter, #बलात्कार, #गुवाहाटी, #नाबालिगबच्चीसेबलात्कार, #रेपकेआरोपीकाएनकाउंटरसांकेतिक तस्वीरगुवाहाटी : पुलिस ने बलात्कार के आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी है. दरअसल, पुलिस हिरासत में नाबालिग बच्ची से बलात्कार करने वाला आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था इस दौरान उसकी पुलिस से छीना झपटी जिसके बाद पुलिस ने उसे गोली मार दी.गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (जीएमसीएच) के सुपरिटेंडेंट ने बुधवार को बताया कि बीती रात एक बजे के करीब बिकी अली नाम के एक शख्स को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था जिसे डॉक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर दिया था. डॉक्टरों के मुताबिक मृत युवक के शरीर के अगले हिस्से में एक और पीठ पर तीन गोली के निशान पाए गए हैं. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और उसके बाद परिजनों को सौंपा दिया जाएगा.मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि बीती रात लगभग 11 बजे के आसपास बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार आरोपित पुलिस पर हमला करके भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका जिस पर पर पुलिस ने उस पर गोली चला दी. इस दौरान वह गोली लगने से घायल हो गया. जब तक अस्पताल ले जाते उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था. (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
लोकसभा सीटों की संख्या 850 करने के प्रस्ताव पर भड़के राहुल गांधी, परिसीमन बिल को बताया चुनावी नक्शा बदलने की साजिश..राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि महिला आरक्षण की ......
रत्न भंडार की गिनती 100 घंटे पार: 48 साल बाद खुल रहे रहस्य, 3 बड़े संदूकों पर टिकी सबकी नजर..ओडिशा के पुरी स्थित विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की इन्वेंट्री ने 100 घंटे का आंकड़ा ......
अखिलेश के प्रण पत्र पर मायावती का तीखा प्रहार: 'जन-मन' नहीं, 'धन-मन वादी' घोषणापत्र बताया..सपा के प्रण पत्र में बच्चों के जन्म पर सोना, महिलाओं को आर्थिक सहायता, युवाओं को लैपटॉप ......