मनी लॉन्ड्रिंग केस : बीजेपी ने नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन टैग:#UddhavSarkar, #NawabMalik, #DawoodIbrahim, #MoneyLaunderingCase, #EnforcementDirectorate, #ChandrakantPatilनवाब मलिक (File Photo)मुंबई : उद्धव सरकार में मंत्री नवाब मलिक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भारतीय जनता पार्टी उनके इस्तीफे की मांग को लेकर आक्रामक है. इसी क्रम में बुधवार को बीजेपी विधायकों ने नवाब मलिक के इस्तीफे को लेकर विधानभवन की सीढ़ियों पर बैठकर प्रदर्शन किया.इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि जब तक नवाब मलिक का इस्तीफा नहीं होता है, तब तक भाजपा का प्रदर्शन जारी रहेगा. चंद्रकांत पाटिल ने पत्रकारों को बताया कि नवाब मलिक को दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 23 फरवरी को गिरफ्तार किया है.महाराष्ट्र की परंपरा रही है कि गिरफ्तार होने के बाद कोई भी मंत्री पद पर नहीं रहता. राज्य सरकार को नवाब मलिक का इस्तीफा ले लेना चाहिए था लेकिन राज्य सरकार ने नवाब मलिक का इस्तीफा नहीं लिया है. चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि राज्य सरकार को डर है कि नवाब मलिक का इस्तीफा लेने से दाऊद इब्राहिम पर शिकंजा और कसा जा सकेगा.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
रत्न भंडार की गिनती 100 घंटे पार: 48 साल बाद खुल रहे रहस्य, 3 बड़े संदूकों पर टिकी सबकी नजर..ओडिशा के पुरी स्थित विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की इन्वेंट्री ने 100 घंटे का आंकड़ा ......
अखिलेश के प्रण पत्र पर मायावती का तीखा प्रहार: 'जन-मन' नहीं, 'धन-मन वादी' घोषणापत्र बताया..सपा के प्रण पत्र में बच्चों के जन्म पर सोना, महिलाओं को आर्थिक सहायता, युवाओं को लैपटॉप ......
जयपुर में दिल दहला देने वाली घटना: बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव, सुसाइड नोट ने खोला नया राज..कांवटिया अस्पताल से विद्याधर नगर रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर, एचडीएफसी बैंक के पास बने ......