हादसा : तेज रफ्तार कार ने 4 डिलीवरी बॉय की ली जान, टैग:#Gurugram, #SpeedingCar, #GolfCourt, #DeliveryBoy, #4DeliveryBoyDeathघटना के सड़क पड़ी मोटरसाइकल नई दिल्ली : गुरुग्राम में तेज रफ़्तार कार का कहर देखने को मिला है. दरअसल, यहां गोल्फ कोर्ट में एक कार चालक ने 4 डिलीवरी ब्वॉय को कुचल दिया है. जिससे उनकी मौत हो गई है. ये घटना बुधवार देर रात की है. घटना के बाद चारों डिलीवरी ब्वॉय को अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.घटना की जानकारी होते ही पुलिस वहां मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. घटना वाली जगह मौजूद गुरुग्राम डीएलएफ फेज वन थाने के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डिलीवरी ब्वॉय रोड के किनारे खड़े थे. तभी सामने से एक तेज रफ्तार कार ने चारों को कुचल दिया.कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार भी पूरी तरह से डैमेज हो गई. बता दें कि पुलिस हिरासत में युवक से अब इस बात की भी जानकारी की जा रही है कहीं वह शराब के नशे में तो गाड़ी नहीं चला रहा था. (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
लोकसभा सीटों की संख्या 850 करने के प्रस्ताव पर भड़के राहुल गांधी, परिसीमन बिल को बताया चुनावी नक्शा बदलने की साजिश..राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि महिला आरक्षण की ......
रत्न भंडार की गिनती 100 घंटे पार: 48 साल बाद खुल रहे रहस्य, 3 बड़े संदूकों पर टिकी सबकी नजर..ओडिशा के पुरी स्थित विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की इन्वेंट्री ने 100 घंटे का आंकड़ा ......
अखिलेश के प्रण पत्र पर मायावती का तीखा प्रहार: 'जन-मन' नहीं, 'धन-मन वादी' घोषणापत्र बताया..सपा के प्रण पत्र में बच्चों के जन्म पर सोना, महिलाओं को आर्थिक सहायता, युवाओं को लैपटॉप ......