दिल्ली-यूपी में जारी रहेगा लू का सितम, प्री-मॉनसून की दस्तक के आसार, IMD ने जारी किया अपडेट उत्तर भारत के कई राज्य इस समय लू की चपेट में हैं. गर्मी का आलम यह है कि मानों सूरज आसमान से आग उगल रहा है. मौसम विभाग की मानें तो 29 मई तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सीवियर हीटवेव का दौर जारी रहने की आशंका है. 26-May-2024
दिल्ली में एक ही दिन में आग की दूसरी घटना में 3 लोगों की मौत, विवेक विहार के बाद कृष्णा नगर के एक घर में लगी आग दिल्ली के विवेक विहार के बाद कृष्णा नगर में भी एक घर में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हैं. यह आग चार मंजिला बिल्डिंग की पार्किंग में खड़ी 11 बाइकों में लगी हुई थी और पहली मंजिल तक फैल गई थी. जिसके बाद ऊपरी मंजिल तक धुआं भर गया था. 26-May-2024
लोकसभा चुनाव : छठे चरण से सबसे कम वोटिंग, सिर्फ 61.20 प्रतिशत हुआ मतदान लोकसभा चुनाव के छठे चरण में रात 11.45 बजे तक 61.20 प्रतिशत मतदान हुआ है. सभी चरणों को देखा जाए तो छठे चरण में सबसे कम मतदान हुआ. सातवें और अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा. 26-May-2024
दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में भीषण आग से 7 नवजात की मौत, 5 का इलाज जारी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक बेबी केयर सेंटर में शनिवार देर रात आग लग गई. इस घटना के बाद कम से कम 12 नवजात शिशुओं को वहां से निकाला गया. 26-May-2024
फवाद चौधरी ने अरविंद केजरीवाल को किया ट्वीट, मुख्यमंत्री ने दिया ऐसा जवाब की लगेगी मिर्ची लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान तहत आज दिल्ली की सातों सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवार संग वोट डालने के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट डाली तो तुरंत पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और इमरान खान की पार्टी के नेता चौधरी फवाद हुसैन ने इसे कोट करते हुए रिपोस्ट किया. 25-May-2024
बक्सर में गरजे पीएम मोदी, कहा-बिहार के शहजादे अब जमानत का काम देखेंगे, तो कांग्रेस के शहजादे छुट्टी की तैयारी शुरू लोकसभा चुनाव के सातवें चरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बक्सर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 500 साल बाद अयोध्या में राम मंदिर बना है. बक्सर की धरती श्रीराम की भूमि है. 25-May-2024
तूफान रेमल इन राज्यों में लाएगा तूफानी बारिश बंगाल की खाड़ी से आज शाम चक्रवाती तूफान रेमल टकराने वाला है। 25-May-2024
प्रियंका गांधी के बेटे रेहान ने किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील, संविधान की सुरक्षा को बताया बड़ा मुद्दा लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग जारी है. राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों पर लोग वोट डालने पहुंच रहे हैं. दिल्ली में अभी मतदान धीमा है. 25-May-2024
नर्मदा बचाओ आंदोलन कार्यकर्ता मेधा पाटेकर को कोर्ट ने ठहराया दोषी साकेत की अदालत ने आपराधिक मानहानि मामले में मेधा पाटकर को दोषी करार दिया है। 24-May-2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बताया पीएम मोदी के बयान का क्या है मतलब। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 24-May-2024
पुणे पोर्श कांड : आरोपी को पुलिस हिरासत में परोसा गया पिज्जा-बर्गर, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा महाराष्ट्र के पुणे में तेज रफ्तार ‘पोर्श’ कार की चपेट में आकर दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की मौत के मामले में विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महाराष्ट्र में विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की नेता सुप्रिया सुले और शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने इसे लेकर उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पर निशाना साधा. 24-May-2024
नेपाल और यूपी की सीमा पर अलर्ट, SSB के जवानों को किया गया तैनात लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार में आठ सीटों पर शनिवार को एक साथ वोट डाले जाएंगे। 23-May-2024
ओडिशा : सीएम योगी ने भरी चुनावी हुंकार, बोले- नए भारत में तेजी से विकास हो रहा ओडिशा के दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे.यहां सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए चुनावी हुंकार भरी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने बयान में कहा कि पुरी के बिना सनातन की कल्पना नहीं है. 23-May-2024
स्वाति मालीवाल केस : केजरीवाल ने पोस्ट की तस्वीर, कहा-'माता-पिता और पत्नी के साथ कर रहा हूं दिल्ली पुलिस का इंतजार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर माता-पिता के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है. तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है कि वह माता-पिता और पत्नी के साथ दिल्ली पुलिस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने (पुलिसवालों ने) नहीं बताया है कि वह आएंगे या नहीं. 23-May-2024
हरियाणा में ट्रिपल मर्डर, आधी रात को भाई-भाभी और दुधमुंहे की हत्या, इलाके में दहशत हरियाणा का सोनीपत जिला ट्रिपल मर्डर से दहला है. यहां पर एक भाई ने बड़े भाई के परिवार को मौत के घाट उतार दिया. आधी रात की यह वारदात है. फिलहाल, आरोपी मौके से फरार हो गया है और पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है. 23-May-2024
सहनी ने तेजस्वी को दिया सरप्राइज 200वीं रैली से पहले हेलीकॉप्टर में काटा केक लोकसभा चुनाव प्रचार में जुटे बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और वीआईपी मुखिया मुकेश सहनी ने हेलीकॉप्टर में एक और वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो केक का है, दरअसल आज (गुरुवार) को तेजस्वी और सहनी 200वीं सभा करने जा रहे हैं, इसके लिए सहनी ने तेजस्वी को सरप्राइज दिया था. 23-May-2024
देश भर में स्वर्णिम इतिहास रचने वाली डक बैक कंपनी के अस्तित्व पर संकट कभी आपने अपने बच्चे का स्कूल बैग देखा है, या फिर रेनकोट या बीमार पड़ने पर हॉट वॉटर बलून तो होगा ही मगर नहीं देखी होगी 22-May-2024
स्मोकी पान बना जानलेवा, पेट के अंदर हो गया छेद, डॉक्टर ने सर्जरी के बाद बचाई बच्चे की जान बेंगलुरु में लिक्विड नाइट्रोजन युक्त स्मोकी पान खाने के बाद 12 साल की लड़की के पेट के अंदर आंत में छेद होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में लड़की की सर्जरी हुई तब जाकर उसकी जान बची. 22-May-2024
पुणे पोर्शे कांड : रईस के आरोपी बेटे में सिर्फ 90 मिनट में उड़ाए 48 हजार रूपये, पुलिस ने किया खुलासा महाराष्ट्र के पुणे पोर्श कांड को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुणे की सड़कों पर शराब के नशे में दो इंजीनियरों को रौंदने वाले 17 साल के लड़के ने एक पब में महज 90 मिनट के भीतर 48 हजार रुपए खर्च किए थे. 22-May-2024
विक्रमादित्य पर कंगना ने फिर बोला हमला, कहा-मैं तुम्हारी वो दुर्दशा करूंगी कि तुम सब्जी मंडी में सब्जियों तक के रेट भूल जाओगे हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में है.दरअसल यहां 1 जून को चुनाव होना है. उससे पहले यहां दो कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों के बीच जुबानी जंग जारी है. 22-May-2024