टैग:​ #SouthAfrica, ​#indiscriminatefiring, ​#Bakersdal, ​#Johannesburg, ​#massivefiring, #दक्षिणअफ्रीका, ​#अंधाधुंधफायरिंग, ​#बेकर्सडाल, जोहान्सबर्ग, ​#भीषणगोलीबारी
दक्षिण अफ्रीका बार के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, 10 लोगों की मौत
गोलीबारी जोहान्सबर्ग से करीब 40 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित बेकर्सडाल इलाके में हुई


नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका एक बार फिर अंधाधुंध फायरिंग से दहल उठा है. जोहान्सबर्ग के पास स्थित बेकर्सडाल टाउनशिप में रविवार को हुई भीषण गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब इसी महीने देश में एक और सामूहिक फायरिंग में 12 लोगों की जान जा चुकी है. लगातार हो रही इन घटनाओं ने दक्षिण अफ्रीका की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस के मुताबिक, यह गोलीबारी जोहान्सबर्ग से करीब 40 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित बेकर्सडाल इलाके में हुई.

हमला एक टैवर्न या अवैध बार के पास हुआ, जो बिना लाइसेंस के चल रहा था. पुलिस ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने सड़कों पर मौजूद लोगों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी. कुछ पीड़ितों को बिना किसी वजह के निशाना बनाया गया. गौतेंग प्रांत की पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर ब्रेंडा मुरिडिली ने कहा कि मृतकों की पहचान का काम जारी है. उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मरने वाले लोग कौन थे और वे किस बैकग्राउंड से जुड़े थे. घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है.

क्या गोल्ड को लेकर बहा खून?
पुलिस ने कहा है कि फिलहाल इस हमले के पीछे की मंशा साफ नहीं है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है. घटनास्थल कई बड़े सोने की खदानों के पास स्थित है, लेकिन जांच एजेंसियां अभी यह नहीं कह रही हैं कि हमले का कोई सीधा संबंध खनन गतिविधियों या आपराधिक गिरोहों से है. यह घटना दक्षिण अफ्रीका में इस महीने की दूसरी बड़ी सामूहिक गोलीबारी है.

पहले भी गोलीबारी में 12 लोग मारे गए
इससे पहले 7 दिसंबर को राजधानी प्रिटोरिया के पास सॉल्सविल टाउनशिप में स्थित एक हॉस्टल में अंधाधुंध फायरिंग हुई थी. उस हमले में 11 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें एक तीन साल का बच्चा भी शामिल था. उस घटना में 14 लोग घायल हुए थे. पुलिस ने तब बताया था कि तीन अज्ञात हमलावरों ने तड़के शराब पी रहे लोगों पर गोलियां बरसा दी थीं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों घटनाओं में एक समानता यह है कि गोलीबारी अवैध और बिना लाइसेंस वाले शराब ठिकानों के आसपास हुई. दक्षिण अफ्रीका में ऐसे स्थानों को लेकर लंबे समय से चिंता जताई जाती रही है.

हर रोज 63 लोगों की हत्या?
पुलिस के अनुसार, अप्रैल से सितंबर के बीच 12 हजार से ज्यादा अवैध शराब ठिकानों को बंद किया गया और 18 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका दुनिया के सबसे हिंसक देशों में शामिल है. साल 2023-24 में यहां हत्या की दर 1 लाख लोगों पर 45 रही. पुलिस आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से सितंबर के बीच हर दिन औसतन 63 लोगों की हत्या हुई.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......