पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया एरियल अटैक 9 बच्चों समेत 10 की मौत
मृतकों में पांच लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं.


नई दिल्ली : अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में पाकिस्तानी सैन्य कार्रवाई ने एक बार फिर सीमा पर तनाव को गहरा कर दिया है. देर देर रात पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए हवाई हमले में कम से कम 9 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई. यह जानकारी अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दी. मृतकों में पांच लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं. मुजाहिद ने बताया कि यह हमला रात 12 बजे गेरबजवो जिले के स्थानीय निवासी विलायत खान के घर पर किया गया, जिससे पूरा घर भी नष्ट हो गया.

तालिबानी नेता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने खोस्त के अलावा कुनर और पक्तिका प्रांतों में एरियल अटैक, जिसमें चार नागरिक घायल हुए हैं. उन्होंने घटना से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कीं, जिनमें घर के मलबे और मृत बच्चों के शव दिखाई दे रहे हैं.

घटना को लेकर पाकिस्तान की सेना और पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. यह बमबारी ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही पाकिस्तान के पेशावर में दो आत्मघाती हमलों में तीन अर्धसैनिक कर्मियों की मौत हुई थी. पाकिस्तानी अधिकारियों ने इन हमलों के लिए अफगान सीमा के भीतर छिपे कथित आतंकी तत्वों को जिम्मेदार ठहराया था.

दोनों देशों के बीच हाल के महीनों में तनाव लगातार बढ़ा है. अक्टूबर में पाकिस्तानी और अफगान सैनिकों के बीच हुई झड़पों में दर्जनों लोगों की मौत हुई थी, जिसे 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद सबसे गंभीर संघर्ष माना गया. बाद में दोहा में दोनों पक्षों ने सीज़फायर समझौता किया, लेकिन तुर्की में हुई शांति वार्ता किसी स्थायी समाधान के बिना समाप्त हो गई.

इसका मुख्य कारण पाकिस्तान की वह मांग बताई जाती है जिसमें उसने अफगानिस्तान में सक्रिय पाकिस्तान-विरोधी संगठनों पर कड़ी कार्रवाई की अपेक्षा की थी.

खोस्त में हुई ताजा बमबारी ने क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है. स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति स्थिर है, लेकिन सीमावर्ती इलाके में तनाव बढ़ने की संभावना बनी हुई है.



अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......