अमेरिका : मिसिसिपी स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 की मौत, 12 गंभीर घायल
मिसिसिपी में एक हाईस्कूल में अंधाधुंध फायरिंग


नई दिल्ली : अमेरिका के मिसिसिपी में एक हाईस्कूल में अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है. इस गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए. घायलों में से 4 को हेलिकॉप्टर से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय मेयर जॉन ली ने बताया कि जांच अभी जारी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

सीबीएस की रिपोर्ट के मुताबिक जॉन ली ने बताया कि गोलीबारी आधी रात के आसपास हुई और घायलों में से 4 को स्थानीय अस्पतालों में एयरलिफ्ट किया गया. वहीं, मिसिसिपी के सीनेटर डेरिक सिमंस ने कहा कि गोलीबारी में 4 लोग मारे गए हैं और एक दर्जन से ज़्यादा घायल हुए हैं. सिमंस के अनुसार इस गोलीबारी में कुल 20 लोगों को बुलेट्स लगे हैं. फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है, और किसी संदिग्ध की जानकारी अभी तक नहीं मिली है.

वहीं, मिसिसिपी विभागीय सुरक्षा विभाग (MDPS) की प्रवक्ता बेली मार्टिन ने बताया कि मिसिसिपी ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (MBI), लेलैंड पुलिस के साथ मिलकर इस मामले की जांच में सहयोग करेगा.  ये फायरिंग मिसिसिपी के छोटे शहर लेलैंड में हुई है, जो कि वाशिंगटन काउंटी का एक छोटी सिटी है, जिसकी आबादी 4000 है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......