पाकिस्तान में IED धमाका, सैनिकों की गाड़ी को बम से उड़ाया, 10 की मौत
पाकिस्तानी सेना के वाहन पर हमले के बाद का दृश्य


इस्लामाबाद : बलूचिस्तान की जमीन एक बार फिर गोलियों और धमाकों की गूंज से थर्रा उठी है. पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को एक भीषण IED धमाके में पाकिस्तानी सेना को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा. यह हमला नुशकी जिले के डोसेह इलाके में उस वक्त हुआ जब सेना का काफिला गुजर रहा था. स्थानीय मीडिया और सूत्रों के मुताबिक, इस विस्फोट में कम से कम 10 पाक सैनिकों की मौत हो गई और एक सैन्य वाहन पूरी तरह तबाह हो गया. हमले के तुरंत बाद पाक सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया. आर्मी हेलिकॉप्टरों ने पूरे क्षेत्र में गश्त तेज कर दी. हालांकि, आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है. हमले की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है. लेकिन इसके पीछे बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का हाथ माना जा रहा है.

इस हमले से एक दिन पहले बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दो अलग-अलग हमलों की जिम्मेदारी ली थी. केच जिले के जमुरान में सेना पर घात लगाकर हमला किया गया. BLA के मुताबिक, इस ऑपरेशन में दो पाकिस्तानी सैन्य वाहन निशाना बने, एक पूरी तरह नष्ट हो गया और पांच सैनिक मौके पर ही मारे गए. वहीं दूसरी ओर क्वेटा के बकरा मंडी इलाके में पुलिस पर ग्रेनेड अटैक हुआ. इस हमले में SHO नूरुल्लाह सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए.

BLA ने क्या कहा?
गुरुवार को हुए हमले को लेकर BLA के प्रवक्ता जियंद बलूच ने एक बयान में कहा, ‘ये कार्रवाइयां हमारी सशस्त्र मुहिम का हिस्सा हैं. जब तक बलूचिस्तान से पाकिस्तानी फौज पूरी तरह नहीं हटती, हमारा संघर्ष जारी रहेगा.’ बलूच राष्ट्रवादी संगठनों का आरोप है कि पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने हजारों बलूच युवाओं, महिलाओं और बुद्धिजीवियों को जबरन उठाया और उनमें से कई बाद में मृत अवस्था में मिले. BLA पाकिस्तान के लिए प्रतिबंधित संगठन है, लेकिन बलूचिस्तान में वह खुद को ‘सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाला संगठन’ कहता है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......