खुफिया रिपोर्ट में खुलासा, ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह कर देगा इजरायल
अमेरिकी सरकार में भी इस बात पर मतभेद है कि इजरायल वाकई हमला करेगा या नहीं.


वॉशिंगटन : अमेरिका की एक नई खुफिया जानकारी ने ईरान की टेंशन बढ़ा दी है. इजरायल ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले की तैयारी कर रहा है. यह डिटेल तब सामने आई है जब ट्रंप प्रशासन ईरान के साथ कूटनीतिक समझौता करने की कोशिश में जुटा है. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि अगर इजरायल ऐसा कोई हमला करता है तो यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीति के खिलाफ होगा और मिडिल ईस्ट में बड़े संघर्ष को जन्म दे सकता है, जिसे अमेरिका 2023 में गाजा युद्ध के बाद से टालने की कोशिश कर रहा है. अधिकारियों का कहना है कि यह स्पष्ट नहीं है कि इजरायल ने अंतिम फैसला लिया है या नहीं. अमेरिकी सरकार में भी इस बात पर मतभेद है कि इजरायल वाकई हमला करेगा या नहीं.

इजरायल का फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि वह अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रही बातचीत को कैसे देखता है. एक खुफिया सूत्र ने कहा कि हाल के महीनों में इजरायल के हमले की संभावना काफी बढ़ गई है. अगर डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन का ईरान के साथ समझौता इजरायल को कमजोर लगता है, तो की आशंका और बढ़ सकती है. अमेरिका की इजरायल की सैन्य गतिविधियों जैसे हवाई हथियारों की आवाजाही और सैन्य अभ्यास पर नजर है जो हमले की तैयारी का संकेत हो सकता है. हालांकि, यह भी हो सकता है कि इजरायल ऐसा करके ईरान पर अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ने का दबाव बना रहा हो.

इजरायल के लिए मुश्किल
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मार्च में पत्र लिखकर 60 दिन में बातचीत सफल होने की समय सीमा दी थी. अब यह समय सीमा बीत चुकी है, और बातचीत अभी भी जारी है. ट्रंप ने कहा है कि अगर बातचीत विफल होती है, तो सैन्य कार्रवाई हो सकती है, लेकिन अभी अमेरिका कूटनीति पर जोर दे रहा है. इजरायली पीएम नेतन्याहू के सामने मुश्किल स्थिति है. वह न तो डोनाल्ड ट्रंप से रिश्ते खराब करना चाहते हैं और न ही ईरान के साथ ऐसा कोई समझौता स्वीकार करना चाहते हैं, जो इजरायल को कमजोर लगे.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......