नेतन्याहू ने जंग के बीच रक्षा मंत्री योव गैलेंट को किया बर्खास्त, जानें क्या है कारण ?
बेंजामिन नेतन्याहू और योव गैलेंट


नई दिल्ली : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को रक्षा मंत्री योव गैलेंट को बर्खास्त कर दिया. इस कदम के पीछे नेतन्याहू ने तर्क दिया कि उनके और गैलेंट के बीच धीरे-धीरे 'विश्वास का संकट' उत्पन्न हो गया था और इस कारण हमास और हिज्बुल्लाह के खिलाफ युद्ध प्रबंधन में दिक्कतें आ रही थीं.

बता दें कि गाजा और लेबनान में युद्ध को लेकर योव गैलेंट और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच कई मुद्दों पर असहमति थी. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने रक्षा मंत्री योव गैलेंट को ऐसे समय में बर्खास्त किया है, जब इजरायल एक साथ कई मोर्चों पर युद्ध लड़ रहा है. गाजा और लेबनान में वह सीधे युद्ध में है, जबकि ईरान के साथ ही टकराव काफी बढ़ गया है.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में कहा, 'युद्ध के बीच में, पहले से कहीं अधिक, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के बीच पूर्ण विश्वास की आवश्यकता है. गाजा और लेबनान में इजरायली सैन्य अभियान के शुरुआती दिनों में दोनों के बीच यह विश्वास था और बहुत ही अच्छा काम हुआ, लेकिन पिछले कुछ महीनों में वह विश्वास खत्म हो गया है.'

नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री इजरायल काट्ज को नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया है, जिन्होंने अपनी क्षमताओं और राष्ट्रीय सुरक्षा में अपने योगदान को पहले ही साबित किया हुआ है. वहीं, गिदोन सा'आर  को नया विदेश मंत्री बनाया गया है. इस बीच योव गैलेंट ने रक्षा मंत्री के पद से अपनी बर्खास्तगी के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, 'इजरायल की सुरक्षा मेरे जीवन का मिशन था और हमेशा रहेगा.'


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......