इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर किया ड्रोन से हमला, नेतन्याहू बोले- छोड़ेगें नहीं !
आईडीएफ ने लेबनान के अंदरूनी इलाकों और दक्षिणी में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले किए है


तेल अवीव : गाजा में हमास से जंग कर रही इजरायली सेना ने अब लेबनान में हिजबुल्लाह के साथ भी युद्ध शुरू कर दिया है. गोलान हाइट्स पर रॉकेट अटैक में 12 बच्चों की मौत के बाद इजरायल ने भी बदले की कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके तहत सोमवार को आईडीएफ ने लेबनान के अंदरूनी इलाकों और दक्षिणी में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले किए है. इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.
 
इजरायल के कब्ज़े वाले क्षेत्र गोलान में हमले के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपना अमेरिका दौरे बीच में ही छोड़कर लौट आए. उन्होंने आते ही हिजबुल्लाह के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए तेल अवीव में सुरक्षा कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई. इस बैठक में प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह पर बड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया और इसके साथ ही उसको भारी कीमत चुकाने की चेतावनी दी है.

इजरायल के इस फैसले के बाद मध्य-पूर्व में युद्ध फैलने का खतरा बढ़ गया है. पिछले हफ्ते शनिवार की शाम को हिजबुल्लाह के लड़ाकों ने गोलान के फुटबॉल मैदान में रॉकेट से हवाई हमला किया, जिसमें 12 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए. इस हमले का जिम्मेदार इजरायल ने सीधे तौर पर हिजबुल्लाह को ठहराया. हालांकि हिजबुल्लाह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

नेतन्याहू ने कहा- गोलान हमले की भयावह तस्वीरें देखकर स्तब्ध हूं
गोलान में हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था, ''इजराइल के नागरिकों, आप की तरह मैं भी हिजबुल्लाह के जानलेवा हमले के बाद की भयावह तस्वीरें देखकर स्तब्ध हूं. मारे गए लोगों में फुटबॉल खेल रहे छोटे बच्चे और अन्य लोग शामिल हैं. ''इन दृश्यों को देखकर हम सभी का दिल टूट गया है. हम इस मुश्किल घड़ी में उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने परिजन खोए हैं. जब से मुझे इस आपदा के बारे में जानकारी मिली है, मैं लगातार सुरक्षा परामर्श कर रहा हूं. मैं वापस आने की कोशिश कर रहा हूं. आते ही सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाऊंगा.''

 (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......