वेब सीरीज में नजर आईं मलाला युसुफजई, घोड़े पर दिखीं सवार
मलाला यूसुफजई


मुंबई : ‘नोबेल पीस प्राइज’ जीतने वाली मलाला यूसुफजई ने एक्टिंग में डेब्यू कर लिया है. वह ब्रिटिश सिटकॉम ‘वी आर लेडी पार्ट्स’ के दूसरे सीजन में दिखाई दे रही हैं. इसमें उन्होंने कैमियो किया है.टीवी शो से उनका लुक और सीन तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस तस्वीर में पाकिस्तानी एक्टिविस्ट मलाला को काउबॉय हैट पहने और घोड़े पर सवार देखा जा सकता है. मलाला ‘वी आर लेडी पार्ट्स सीजन 2’ के एपिसोड ‘मलाला मेड मी डू इट’ में अंजना वासन, साराह कामीला इम्पे, जूलियट मोटामेड, लूसी शॉर्टहाउस और फेथ ओमोल के साथ दिखाई दीं.

‘वी आर लेडी पार्ट्स सीजन 2’ दूसरे एपिसोड में टाइटल सॉन्ग भी देसी स्टाइल में देखने को मिला. ‘वी आर लेडी पार्ट्स’ का दूसरा सीजन 30 मई को प्रीमियर हुआ. शो रनर निदा मंजूर के साथ न्यूयॉर्क टाइम्स के एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने खुलासा किया कि मलाला को एक लेटर के माध्यम से शो में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था.

नोबेल शांति पुरस्कार मलाला युसुफजई ने इंटरव्यू में बताया, “मैं सोच रही थी, ‘यह कैसा दिखेगा? क्या मेरे डायलॉग हैं? मुझे इसे कितनी बार करना होगा? इसमें कितना समय लगेगा? जब मैंने शूटिंग के दिन सेट देखा, तो यह मेरी कल्पना से भी परे था. और मजेदार बात यह थी कि मुझे कोई लाइन नहीं बोलनी थी, इसलिए चीजें बहुत आसान हो गईं.”

मलाला यूसुफजई ने मुस्लिम लड़कियों के पॉजिटिव किरदारों की सराहना की और कहा कि यह ऑडियंस को उनके साथ जुड़ाव महसूस करवाएगी. उन्होंने कहा, “अक्सर, जब हम संघर्षों, युद्धों, लोगों के खिलाफ उत्पीड़न को देखते हैं, तो यह हमेशा दूसरे लोगों को अमानवीय दिखाना शुरू कर देते है. मुझे उम्मीद है कि हमें गजा, अफगानिस्तान और दुनिया के अन्य हिस्सों से लोगों की और भी कहानियां सुनने को मिलेंगी.”

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......