किर्गिस्तान में दंगा के बीच दूतावास का भारतीय छात्रों को अलर्ट, घर में रहें
किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में इन दिनों खूब दंगा


नई दिल्ली : किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में इन दिनों खूब दंगा हो रहा है. यहां स्थानीय लोगों की कुछ विदेशियों से झड़प हो गई, जिसने देखते ही देखते दंगे की शक्ल ले ली. इस झड़प को देखते हुए भारत ने वहां रह रहे सभी भारतीय छात्रों को अपने घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी है. किर्गिस्तान में भारतीय छात्रों की संख्या लगभग 15,000 है. हालांकि अभी यह पता नहीं है कि इनमें से कितने लोग बिश्केक में हैं.

मध्य एशिया के देश किर्गिस्तान में मौजूद भारतीय दूतावास ने कहा कि वह भारतीय छात्रों के संपर्क में है और हालात अब ‘शांत’ है. हालांकि फिर भी भारतीय मिशन ने एहतियात के तौर पर शहर में रह रहे भारतीय छात्रों को घर के अंदर रहने की एडवायजरी जारी की है.

किर्गिज़ गणराज्य में भारतीय मिशन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘हम अपने छात्रों के संपर्क में हैं. हालात फिलहाल शांत है लेकिन छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे फिलहाल घर के अंदर ही रहें और कोई भी समस्या होने पर दूतावास से संपर्क करें. हमारा 24×7 संपर्क नंबर 0555710041 है.’

इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीय छात्रों को भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क में रहने की सलाह दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘बिश्केक में भारतीय छात्रों पर नजर रखी जा रही है. अब स्थिति शांत बताई जा रही है. मैं छात्रों को दूतावास के नियमित संपर्क में रहने की सलाह देता हूं.’


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......