इजरायल ने ईरान के अलावा इन दो देशों पर भी बरसाई मिसाइलें
इजरायल के हवाई हमलों में दक्षिणी सीरिया के अस-सुवेदा और दारा प्रांतों में सीरियाई सेना के अड्डों को निशाना बनाया गया.


नई दिल्ली : बीते हफ्ते 13 अप्रैल की आधी रात ईरान ने इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक किए थे. इसके बाद से ही कयास लगने शुरू हो गए थे कि इजरायल जवाबी कार्रवाई जरूर करेगा और अब ठीक एक हफ्ते बाद शुक्रवार को इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया. लेकिन ये हमला सिर्फ ईरान पर नहीं हुआ बल्कि दो और देशों पर इजरायल ने अटैक किया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल ने ईरान के अलावा इराक और सीरिया को भी निशाना बनाकर हवाई हमला किया. कहा जा रहा है कि इराक की राजधानी बगदाद में एक बिल्डिंग को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक की गई. इस बिल्डिंग में एक उच्चस्तरीय मीटिंग हो रही थी, जिसमें ईरान समर्थित कई ग्रुप और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के सदस्य शामिल थे.

सीरिया की कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इजरायल के हवाई हमलों में दक्षिणी सीरिया के अस-सुवेदा और दारा प्रांतों में सीरियाई सेना के अड्डों को निशाना बनाया गया. हालांकि, ईरान ने इजरायली हमले से इनकार किया है. वहीं, इजरायल ने अभी इन हमलों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

ईरान और सीरिया करीबी सहयोगी हैं. सीरिया अमूमन ईरान को अपना सबसे करीबी राष्ट्र बताता है. सीरिया में गृहयुद्ध के दौरान ईरान ने सीरियाई सरकार का पुरजोर समर्थन किया था. ईरान अपने सहयोगी सीरिया को हर तरह की मदद मुहैया कराता है. दोनों के बीच एक और कॉमन कड़ी है और वो है अमेरिका. दोनों ही देशों के संबंध अमेरिका से अच्छे नहीं हैं और अमेरिका को इनकी दोस्ती रास नहीं आती. ठीक इसी तरह ईरान और इराक के दोस्ताना संबंध भी किसी से छिपे नहीं है. सीरिया और इराक मिडिल ईस्ट में ईरान के सबसे बड़े सहयोगी भी हैं.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......