हमास ने इजरायल पर अटैक के लिए 1 साल तक की प्लानिंग, फिर किया हमला
File Photo


नई दिल्ली : हमास ने इजरायल पर 7 अक्टूबर को जो हमला किया था वो कोई अचानक नहीं था बल्कि इसके लिए पिछले एक साल से तैयारी कर रहा था. इस बारे में खुद इजरायली खुफिया एजेंसी जानकारी दी है. उन्होंने इस बारे में वहां के पत्रकारों को भी इस बारे में बताया है.

इजरायल की खुफिया एजेंसी ने पत्रकारों को यह जानकारी अमशात के मुख्यालय में दी. बता दें कि अमशात इजरायल की वह खुफिया एजेंसी है, जिसे लंबे समय से निष्क्रिय रखा गया था. जानकारी के मुताबिक करीब पांच साल पहले अमशात का की सर्विस रोकने का फैसला किया गया, उस समय एजेंसी पर युद्ध से संबंधित दस्तावेज और दूसरी सामग्री इकट्ठा करने का आरोप लगा था.

पांच साल से बंद पड़ी एजेंसी को फिर किया एक्टिव
इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक पांच साल पहले अमशात को बंद करते समय इजरायल ने तय किया था कि अब इस खुफिया एजेंसी को युद्ध के समय की एक्टिव किया जाएगा. 7 अक्टूबर को इजरायल में हुए कत्लेआम के बाद इसे फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया.

महिलाओं और बच्चों को पकड़कर ले गए गाजा
बता दें कि आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए हमास के लड़ाके पूरी प्लानिंग के साथ इजरायल पहुंचे थे. प्लान में सैन्य ठिकानों के अलावा आम नागरिक को निशाना बनाने की बात भी तय की गई थी. हमास ने पहले ही तय कर लिया था कि हमले को अंजाम देने के बाद जवान पुरुषों को मार दिया जाएगा. वहीं, महिलाओं और बच्चों को पकड़कर गाजा में बंदी बना लिया जाएगा.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......