इजराइल का दावा, हमास का एक और कमांडर हमले में ढ़ेर
File Photo


गाजा/यरूशलम : इजराइली बलों ने दो दिनों में गाजा के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर पर अपने दूसरे हमले में बुधवार को एक और हमास कमांडर को मार डालने का दावा किया है। वहीं सेना ने कहा कि गाजा से नागरिकों का पहला समूह मिस्र में प्रवेश कर गया।

उत्तरी गाजा के शहरी विस्तार में स्थित जबालिया शरणार्थी शिविर पर बुधवार को इजराइली हमले के बाद फिलिस्तीनियों ने मलबे में फंसे लोगों की तलाश शुरू कर दी। वहीं इस हमले के एक गवाह ने कहा, "यह एक नरसंहार है।"

दूसरे विस्फोट से संभावित हताहतों की सही संख्या की जानकारी नहीं मिल सकी है। इससे एक दिन पहले फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा था कि इजराइली हवाई हमले में लगभग 50 लोग मारे गए और 150 घायल हो गए।

इजराइली सेना ने बाद में एक बयान जारी कर कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर जबालिया में हमास कमांडर और नियंत्रण परिसर पर हमला किया था, जिसमें इस्लामी समूह की टैंक रोधी मिसाइल इकाई के प्रमुख मुहम्मद एसार की मौत हो गई थी।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......