इजरायली सेना ने गाजा के अस्पतालों को बनाया निशाना, 3300 से ज्यादा बच्चों की मौत
File Photo


इजरायली सेना ने गाजा के अस्पतालों को बनाया निशाना, 3300 से ज्यादा बच्चों की मौत 

तेल अवीव : इजरायल-हमास के युद्ध का आज 23वां दिन है. इजरायली सेना हमास पर एक ओर जहां ताबड़तोड़ हमले कर रहा है, वहीं लेबनान के चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह पर भी कार्रवाई  जारी है. बता दें कि 2.3 मिलियन लोगों की आबादी वाले गाजा पट्टी में  3,324 नाबालिगों सहित 8,005 लोग मारे जा जा चुके हैं. गाजा के चिकित्सा अधिकारियों ने रविवार को इस बारे में कहा है.

फिलहाल खबर है कि इजरायली सेना गाजा पट्टी के उत्तरी हिस्से में पहुंच चुकी है और दावा किया है कि हमास के लड़ाके वहीं ठिकाने बनाकर छिपे हुए हैं. सोमवार की सुबह-सुबह उत्तरी गाजा में दो प्रमुख अस्पतालों के आसपास फिलिस्तीनियों को इजरायल के हवाई और ग्राउंड अटैक का सामना करना पड़ा.

इजरायली सेना टैंकों के साथ गाजा पट्टी के क्षेत्रों में जमीन पर उतर चुकी है. वहीं फिलिस्तीन के आम लोगों की सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार चिंता जाहिर की जा रही है. फिलिस्तीनी मीडिया ने कहा कि इजरायली हवाई हमलों ने गाजा शहर के शिफा और अल-कुद्स अस्पतालों के पास के इलाकों को निशाना बनाया और एन्क्लेव के दक्षिण में खान यूनिस शहर के पूर्व में एक सीमा क्षेत्र में फिलिस्तीनी आतंकवादी इजरायली बलों के साथ भिड़ गए.

बता दें कि सोमवार की लड़ाई पर हमास या इजरायली सेना की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई. इजरायल द्वारा फिलिस्तीनी एन्क्लेव के पश्चिमी तट पर युद्ध टैंकों की तस्वीरें जारी करने के कुछ घंटों बाद बमबारी हुई. ऑनलाइन पोस्ट की गई कुछ तस्वीरों में इजरायली सैनिकों को गाजा के अंदर इजरायली झंडा लहराते हुए भी दिखाया गया है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......