पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू
फाइल फोटो


इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस जंग को लेकर इजरायल को चेतावनी दी है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सोमवार को कहा कि हमास के खिलाफ युद्ध में इजरायल की कुछ कार्रवाई जैसे गाजा के लिए भोजन और पानी में कटौती आदि इजरायल के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन को कमजोर कर सकती हैं।

सक्रिय विदेश नीति संकट पर  पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा बहुत कम ही बयान देते दिखाई पड़ते हैं लेकिन इजरायल हमास युद्ध को लेकर उन्होंने इजरायल को समर्थन देते हुए चेतावनी दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा, "कोई भी इजरायली सैन्य रणनीति जो युद्ध की मानवीय लागतों को नजरअंदाज करती है, अंततः उसका उल्टा असर हो सकता है।" 

इजरायल की कार्रवाई गवां सकती है अंतरराष्ट्रीय समर्थन

ओबामा ने आगे कहा, ''इजरायली सरकार गाजा में लोगों के लिए भोजन, पानी और बिजली काटने के इजरायली सरकार के फैसले से न केवल बढ़ते मानवीय संकट का खतरा है, बल्कि यह पीढ़ियों के लिए फलीस्तीनी रवैये को और अधिक सख्त कर सकता है, इजरायल के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन को खत्म कर सकता है, इजरायल के दुश्मन इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और इलाकों में शांति और स्थिरता हासिल करने के कोशिशों को और भी कमजोर कर सकता है।''

इस जंग में 5,000 से अधिक फलीस्तीनीयों की मौत 

हमास द्वारा 7 अक्टूबर को इजराइल पर किए गए हमले में 1,400 से अधिक लोगों के मारे जाने के बाद से इजराइल ने गाजा पर हवाई हमलों से भारी बमबारी की है। गाजा अधिकारियों का कहना है कि इजरायल के हवाई हमलों में 5,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......