रूस का यूक्रेन बड़ा हवाई हमला,  खार्किव में  51 नागरिकों की मौत
खार्किव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव के हवाले से कहा गया है कि खार्किव के कुपयांस्क जिले के ह्रोजा गांव में एक कैफे और एक दुकान पर हमला हुआ।


कीव : यूक्रेन में रूस की सेना के हवाई हमले में 51 नागरिकों की जान चली गई। इनमें एक छह साल का बच्चा भी शामिल है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और शीर्ष अधिकारियों ने माना है कि रूस ने गुरुवार को मिसाइलें और रॉकेट दागे। रूस की सेना ने खार्किव के पास एक ग्रामीण कैफे और दुकान को निशाना बनाया। इस दौरान हुए विस्फोट में 51 लोग मारे गए। पिछले कुछ महीनों में यह सबसे घातक हमला है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स में खार्किव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव के हवाले से कहा गया है कि खार्किव के कुपयांस्क जिले के ह्रोजा गांव में एक कैफे और एक दुकान पर हमला हुआ। विस्फोट के वक्त दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। विस्फोट इतना भीषण था कि कुछ इलाका जमींदोज हो गया। मलबे में अभी भी बहुत से लोगों के फंसे होने की संभावना है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सहयोगियों से समर्थन जुटाने के लिए स्पेन में लगभग 50 यूरोपीय नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। स्पेन में उन्होंने इस हमले की निंदा करते हुए इसे रूस का आतंकवादी कृत्य बताया। अमेरिका ने इसे भयानक हमला बताते हुए कहा कि वह यूक्रेन की मदद करने के लिए हर संभव कोशिश करेगा। संयुक्त राष्ट्र ने भी इसे भयानक हमला करार दिया है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ की गई ताजा एयर स्ट्राइक की खुले दिल से प्रशंसा की है। पुतिन ने रूस के सोची में एक सम्मेलन में कहा कि यूक्रेन में किए गए हालिया मिसाइल परीक्षण बेहद कामयाब रहे। युद्ध के बावजूद रूस की अर्थव्यवस्था लचीली है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......