बांग्लादेश में डेंगू 778 लोगों की मौत, 1,57,172 लोग बीमार
File photo


ढाका : बांग्लादेश में डेंगू से इस साल अब तक 778 लोगों की मौत हो चुकी है और 1.5 लाख से अधिक लोग मच्छर के काटने से बीमार हैं। इससे पहले इस बीमारी से मौत का सर्वाधिक आंकड़ा वर्ष 2022 में 281 था।


संयुक्त राष्ट्र की बच्चों से जुड़ी एजेंसी का कहना है कि यह आंकड़ा और अधिक हो सकता है, क्योंकि कई मामलों की सूचना नहीं दी जाती है। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आगाह करते हुए कहा था कि जलवायु परिवर्तन के कारण मच्छर जनित डेंगू, जीका और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का फैलाव तेजी से हो रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि मच्छर जनित बीमारियों में संबंधित एजेंसियों के सहयोगात्मक रवैये के अभाव में अधिक मौतें हो रही हैं। ढाका में सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निदेशक मोहम्मद नियातुज्जमां ने गुरुवार को कहा कि कई लोग नहीं जानते कि इसका इलाज कैसे किया जाए। उन्होंने कहा कि ढाका और अन्य बड़े शहरों के बाहर नर्स सहित चिकित्सकों को डेंगू से निपटने के लिए बेहतर प्रशिक्षण की आवश्यकता है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......