रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने पहुंचे किम जोंग उन
तानाशाह किम जोंग उन


सियोल : उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने मंगलवार को पहुंच गए। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में यह घटनाक्रम सुर्खियों में है।  मीडिया रिपोर्ट्स में दक्षिण कोरियाई सेना की प्रेस ब्रीफिंग के हवाले से कहा गया है कि किम जोंग उन की रूस के राष्ट्रपति से एकांत में मुलाकात होनी है। किम रविवार दोपहर राजधानी प्योंगयांग से एक स्पेशल ट्रेन से रूस के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ सैन्य अधिकारी भी रूस पहुंचे हैं।

यह ट्रेन मंगलवार तड़के रूस में दाखिल हुई। एक रिपोर्ट्स में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के लिए उत्तर कोरिया से हथियारों की मदद मांग सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किम के प्रतिनिधिमंडल में उनके विदेश मंत्री चोए सन हुई, कोरियाई पीपुल्स आर्मी मार्शल री प्योंग चोल और पाक जोंग चोन समेत शीर्ष सैन्य अधिकारी शामिल हैं।

बता दें कि किम और पुतिन की मुलाकात पूर्वी रूसी शहर व्लादिवोस्तोक में होनी है।2019 में भी किम के साथ पुतिन की पहली मुलाकात इसी जगह पर हुई थी। कोविड-19 महामारी के बाद किम की यह पहली विदेश यात्रा है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......