पाकिस्तान : इमरान की खराब सेहत को देखते हुए सरकार ने बढ़ाई अतिरिक्त सुविधाएं
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान


इस्लामाबाद : भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत खराब होने लगी है। इमरान खान की सेहत पर नजर रखने के लिए पांच डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है, जिनमें से हर डॉक्टर आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में तैनात रहता है। सरकार ने जेल में उनकी सुविधाएं बढ़ा दी हैं।


पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को भ्रष्टाचार के मामले में तीन साल जेल की सजा होने के बाद उन्हें अटक जेल में बंद किया गया है। बीते दिनों उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने पहले पाकिस्तान सरकार से शिकायत की, लेकिन सुनवाई न होने पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर इमरान खान की जान को खतरा बताया था। 

उन्होंने कहा था कि उनके पति की जेल में हालत बिगड़ रही है, जिससे उनकी सेहत के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने इमरान को जेल में जहर दिये जाने की आशंका भी व्यक्त की थी। इसके बाद पंजाब के आईजी जेल मियां फारुख नजीर ने अटक जेल का दौरा किया और उनको मिल रही सुविधाएं बढ़ाने का फैसला हुआ। 

आईजी जेल मियां फारुख नजीर ने बताया कि इमरान खान ने भी उन्हें जेल में मिल रहीं सुविधाओं पर संतोष जाहिर किया है। इमरान खान की सेहत पर नजर रखने के लिए पांच डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है, जिनमें से हर डॉक्टर आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में तैनात रहता है। जेल अधिकारियों के अनुसार इमरान खान की बैरक के बाहर लगे सिक्योरिटी कैमरे की भी जगह बदलने की समीक्षा की जा रही है। है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......