अमेरिका : फ्लोरिडा में युवक ने तीन अश्वेत लोगों की गोली मारकर हत्या
वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर ने खुद की भी गोली मारकर हत्या कर ली.


टालोहासी : संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा के जैक्सनविले में नस्लीय उन्माद के नशे में चूर एक 20 साल के युवक ने तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. अफ्रीकी-अमेरिकी बहुल इलाके में डॉलर जनरल स्टोर के अंदर तीन अश्वेत (काले) लोगों की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई. अधिकारियों ने कहा कि हमलावर ने एक लेख में नस्लवादी टिप्पणी भी की थी.


बता दें कि  वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर ने खुद की  भी गोली मारकर हत्या कर ली. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में जैक्सनविले के शेरिफ टी.के. वाटर्स के हवाले से यह जानकारी दी गई है. इस हमले में दो पुरुषों और एक महिला की मौत हो गई. यह घटना निश्चित रूप से "नस्लीय रूप से प्रेरित" है. हमलावर काले लोगों से नफरत करता था. बंदूकधारी ने अकेले ही घटना को अंजाम दिया.

वाटर्स ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हत्यारे ने एक ग्लॉक हैंडगन और एक एआर-15 सेमी-ऑटोमैटिक राइफल का इस्तेमाल किया. वह बुलेट प्रूफ जैकेट पहने था। वह 2016 घरेलू हिंसा की घटना में भी शामिल था. एक बार उसे जांच के लिए मानसिक अस्पताल भेजा गया था. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फिलहाल कातिल और मृतकों के नाम जारी नहीं किए गए हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......