पाकिस्तान :  उत्तरी वजीरिस्तान कार में धमाका, 11 मजदूरों की मौत, 2 घायल
सांकेतिक तस्वीर


इस्लामाबाद : पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में आतंकी हमले में 11 मजदूरों की मौत हो गई और दो घायल हो गए. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विस्फोट एक वैन में हुआ. हमले के बाद आसपास के इलाके मे नुकसान हुआ है. फिलहाल अभी हमले की जिम्मेदारी  सगंठन ने नहीं ली है.


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में उपायुक्त रेहान गुल खट्टक के हवाले से कहा गया है कि यह वैन मजदूरों को लेकर जा रही थी। आतंकवादियों ने रास्ते में उसे विस्फोटक से उड़ा दिया। इस हमले में 11 मजदूरों की जान चली गई। घायल दो मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया। यह मजदूर दक्षिणी वजीरिस्तान की तहसील माकिन और वाना के रहने वाले थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आतंकी हमला कुछ हफ्ते पहले बाजौर में हुए आत्मघाती विस्फोट के बाद हुआ है। इस आत्मघाती विस्फोट में 23 बच्चों सहित कम से कम 63 लोग मारे गए थे और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस आत्मघाती विस्फोट की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी। एक दीगर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खैबर जिले के बारा में आतंकवादियों से शनिवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो दहशतगर्दों को ढेर कर दिया।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......