फिर झुका पाकिस्तान, लोगों की सलामती के लिए भारत से दवा आयात करने के लिए हुआ मजबूर
पीएम शहबाज शरीफ


इस्लामाबाद : आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी है.  दरअसल पाकिस्तान ने अपने लोगों की सलामती के लिए भारत से दवा आयात करने के लिए मजबूर हुआ है.  इससे पहले पाकिस्तान ने 2019 में जम्मू एवं कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के विरोध में भारत के साथ न केवल कूटनीतिक संबंध सीमित किए बल्कि द्विपक्षीय व्यापार भी निलंबित कर दिया था.


पाकिस्तान दिनों अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है. देश में खाने-पीने की चीजें महंगी होती जा  रही हैं. हालात ये हैं कि विदेशी मुद्रा भंडार खाली होने की स्थिति में भुगतान संकट का सामना कर रहा पाकिस्तान किसी दूसरे देश से आयात नहीं कर पा रहा है, ऐसे में पाकिस्तान के औषधि नियामक प्राधिकार (डीआरएपी) ने कहा कि आयात नीति आदेश 2022 के तहत अस्पतालों या सामान्य व्यक्ति के लिए प्राधिकार से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेकर भारत से अत्यंत आवश्यक दवाओं का आयात करने को मजबूर हुआ है जो दवा प्रतिबंधित नहीं है.

अस्पताल और नागरिक अपने इस्तेमाल के लिए कैंसर रोधी दवा एवं वैक्सीन समेत अन्य आवश्यक दवाएं भारत से आयात कर सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, डीआरएपी के अधिकारियों ने स्वास्थ्य पर सीनेट की स्थायी समिति के एक सत्र के दौरान यह बयान दिया. सीनेटर प्रोफेसर मेहर ताज रोघानी ने वित्तीय संकट के दौरान देश में कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण दवाओं की अनुपलब्धता का मुद्दा उठाया था.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......