पीएम मोदी ने फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन से की मुलाकात, उपहार में दिया गिफ्ट
पीएम मोदी ने जो बाइडेन को उपहार के रूप में एक विशेष चंदन का डिब्बा भेंट किया.


नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर है. दूसरे चरण में गुरुवार प्रधानमंत्री मोदी वाशिंगटन पहुंचे हैं, जहां अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने उनका स्वागत किया. इस खास मुलाकात के दौरान पीएम  मोदी ने कहा भारत और अमेरिका की दोस्ती सतत और समावेशी वैश्विक विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे.

बता दें कि बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी  गुरुवार को राजकीय भोज में शामिल होंगे. जहां कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी वाशिंगटन, डीसी में ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पहुंचे, जहां लगातार बारिश के बीच उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया. रेनकोट पहने प्रधानमंत्री दोनों देशों के राष्ट्रगान के लिए खड़े हुए.

PM मोदी ने दिया फर्स्ट लेडी को दिया गिफ्ट
इस दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच गिफ्ट का आदान-प्रदान भी हुआ. पीएम मोदी ने जो बाइडेन को उपहार के रूप में एक विशेष चंदन का डिब्बा भेंट किया, जिसे जयपुर, राजस्थान के एक मास्टर शिल्पकार द्वारा हस्तनिर्मित किया गया है. मैसूर, कर्नाटक से प्राप्त चंदन में जटिल रूप से नक्काशीदार वनस्पतियों और जीवों के पैटर्न हैं.

बता दें कि इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी और फर्स्ट लेडी ने वर्जीनिया में नेशनल साइंस फाउंडेशन (NSF) के एक कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने भारत और अमेरिका के छात्रों से मुलाकात की. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने उनकी सरकार के स्टार्टअप इंडिया मिशन की सराहना करते हुए कहा कि भारत का फोकस शिक्षा, कौशल और इनोवेशन पर है. हमारा लक्ष्य इस दशक को 'तकनीकी दशक' बनाने पर होगा.

 पीएम मोदी ने कहा कि युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए हमने स्टार्टअप इंडिया शुरू किया. हमारा लक्ष्य इस दशक को तकनीक का दशक बनाने पर है. उन्होंने कहा कि विकास दर को बनाए रखने के लिए भारत और अमेरिका को प्रतिभा को बढ़ावा देने की जरूरत है. इससे पहले पीएम मोदी बारिश के बीच वॉशिंगटन डीसी पहुंचे, जहां उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारतीय समुदाय की गर्मजोशी और इंद्रदेवता की कृपा से यह दौरा और विशेष हो गया है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......