ब्रिटेन की संसद में ओडिशा रेल हादसा का हुआ जिक्र, सभी दलों ने व्यक्त की शोक संवेदना
ओडिशा में पिछले सप्ताह भीषण रेल हादसे में 280 लोगों की मौत गई थी.


लंदन : भारत के ओडिशा में पिछले सप्ताह भीषण रेल दुर्घटना में जनहानि पर ब्रिटेन की हाउस ऑफ कॉमन्स में सभी दलों ने संवेदना व्यक्त करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया। विपक्षी लेबर पार्टी के भारतीय मूल के नेता एवं लंदन के साउथॉल से सांसद वीरेंद्र शर्मा ने सोमवार को ईडीएम प्रस्ताव पेश किया था, जिस पर लेबर पार्टी के सदस्य एवं उत्तरी इंग्लैंड के स्टॉकपोर्ट से सांसद नवेंदु मिश्रा समेत कई सांसदों ने हस्ताक्षर किए। 


मिश्रा भारत (व्यापार एवं निवेश) के लिए सर्वदलीय संसदीय समूह के अध्यक्ष भी हैं। ईडीएम ऐसे छोटे संसदीय प्रस्ताव होते हैं जिनकी मदद से सांसद किसी घटना या मुद्दे पर ध्यान आकर्षित कर सकते हैं और अक्सर किसी विशेष मामले को लेकर व्यापक समर्थन दिखाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इस सप्ताह पेश किए गए ईडीएम में कहा गया है, यह सदन ओडिशा में हुई रेलगाड़ियों की टक्कर से जुड़ी त्रासदी के मद्देनजर ओडिशा एवं भारत के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है। यह सदन रेलवे कर्मियों, आपातकालीन सेवाओं और लोगों का जीवन बचाने के लिए सबसे पहले आगे आने वालों और वहां उपस्थित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वालों की सराहना करता है। 

सदन दुर्घटना में जान गंवाने वाले 280 से अधिक लोगों को याद करता है, करीब एक हजार घायलों के लिए प्रार्थना करता है और इस हादसे में अपने प्रियजन को खो देने वाले परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करता है। ओडिशा के बालासोर में 2 जून को दो यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से 275 लोगों की मौत हो गई थी और 1100 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......