सिंगापुर में होने वाली बैठक में चीन का अमेरिकी रक्षा मंत्री के साथ बैठक में शामिल होने से इनकार
File Photo


बीजिंग/वाशिंगटन : चीन ने अमेरिकी रक्षा मंत्री के साथ बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की यह बैठक इसी सप्ताह सिंगापुर में होनी थी। इसी माह अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी लॉयड ऑस्टिन और चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफु के बीच सिंगापुर में बैठक होनी थी। अब अचानक चीन ने इस बैठक में भाग लेने से इनकार कर दिया है।

अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने बयान में बताया कि चीन ने इस बैठक को रद्द करने की सूचना दी है। साथ ही पेंटागन की ओर से कहा गया कि अमेरिका खुली बातचीत में विश्वास रखता है और कोशिश है कि प्रतिस्पर्धा, संघर्ष में ना बदले।

चीन और अमेरिका के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा तनाव और व्यापार विवाद को देखते हुए दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच होने वाली इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। अब चीन के इस कदम से दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की कोशिशों को झटका लगा है। इससे पहले अमेरिका ने चीन पर गुब्बारे से जासूसी करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया था।

वैसे पिछले सप्ताह चीन और अमेरिका के वाणिज्य मंत्रियों की वॉशिंगटन में मुलाकात से रिश्ते थोड़े पटरी पर आते दिख रहे थे, लेकिन अब रक्षा मंत्रियों की बैठक रद्द होने से तनाव बढ़ने की पूरी आशंका है। हालांकि, चीन ने बैठक रद्द होने की वजह का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि अमेरिका की ओर से लगाई गई पाबंदियों से चीन चिढ़ा हुआ है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......