कर्ज सीमा बढ़ाने के लिए बाइडेन और मैक्कार्थी दो साल तक बढ़ाने पर सहमत
जो बाइडेन और केविन मैक्कार्थी


वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर केविन मैक्कार्थी शनिवार को सैद्धांतिक रूप से ऋण सीमा बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौते पर सहमत हो गए हैं। इसकी अवधि दो साल की होगी।


अभी ऋण सीमा $31.4 ट्रिलियन है। इस दो साल की अवधि में कुछ सरकारी खर्चों में भारी कटौती और कैपिंग का प्रावधान किया गया है। इस समझौते को संकट वार्ता के मैराथन मंथन की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पांच जून से पहले इस समझौते का प्रतिनिधि सभा में पारित होना जरूरी है।

प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन सदस्य बहुमत में हैं। दक्षिणपंथी सांसदों ने उधार लेने की सीमा को बढ़ाने की जगह बड़े बजट में कटौती की मांग की थी। ताजा समझौता यदि पारित होता है तो संघीय खर्च पर प्रभावी रोक संभव है। केविन मैक्कार्थी ने कहा है कि उम्मीद है कि यह राजकोषीय गतिरोध को तोड़ने में सक्षम होगा और देश को आर्थिक संकट से छुटकारा मिलेगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......