नेपाल में काठमांडू के मेयर और प्रचंड सरकार के बीच बढ़ा टकराव
प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड


काठमांडू : नेपाल में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार और काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के मेयर बालेन साह के बीच टकराव बढ़ गया है। मेयर साह ने सरकार के निर्देशों को चुनौती देते हुए सिंघ दरबार को दूसरी नगरपालिका में स्थानांतरित करने की चुनौती दी है। नेपाल के प्रशासनिक केंद्र सिंघ दरबार से कूड़ा उठाना बंद कर दिया गया है।

मेयर साह ने सरकार के निर्देशों को चुनौती देते हुए सिंघ दरबार को दूसरी नगरपालिका में स्थानांतरित करने की चुनौती दी है। उन्होंने गुरुवार को एक ट्वीट कर कहा कि चाहे सिंह दरबार को स्थानांतरित किया जाए या राजधानी को स्थानांतरित किया जाए, इससे काठमांडू के लोगों को कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने लिखा कि काठमांडू के लोगों को विरासत, संस्कृति, कला और सभ्यता की जरूरत है, राजनीति की नहीं।

मेयर बालेन साह का आरोप है कि सरकार काठमांडू के हित में काम नहीं कर रही है, इसलिए वे सरकार की आलोचना करते आ रहे हैं। बालेन साह निर्दलीय उम्मीदवार बनकर पिछले साल हुए नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल करके सुर्खियों में आए। वे केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाले सीपीएन (यूएमएल) के उम्मीदवार और पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं नेपाली कांग्रेस के पूर्व महामंत्री प्रकाशमान सिंह की पत्नी श्रीजना सिंह को हराकर मेयर बने थे।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......