पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके, 11 की मौत, सैकड़ों लोग घायल
पाकिस्तान में भूकंप


इस्लामाबाद/ काबुल : मंगलवार देर रात आये भूकंप से पड़ोसी देश पाकिस्तान में बड़ा नुकसान हुआ है. कल समूचे उत्तर भारत और उसे उसके पड़ोसी देशों तीव्र गति भूकंप की झटके लगे हैं. पाकिस्तान में आये भूकंप से 11 लोगों की मौत हो गई और सौ से अधिक लोग घायल हो गए. कई घरों को को भी काफी नुकसान हुआ है उधर अफगानिस्तान, चीन सहित कई देशों में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए।


मंगलवार रात भारत के अलावा कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। चीन, अफगानिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान की धरती कांपी तो लोगों में अफरातफरी मची। अफगानिस्तान में फैजाबाद से 77 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। पाकिस्तान में राजधानी इस्लामाबाद सहित पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के विभिन्न शहरों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

पाकिस्तान के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश क्षेत्र था, जबकि इसकी गहराई 180 किलोमीटर थी। लाहौर, इस्लामाबाद, पेशावर, झेलम, शेखूपुरा, स्वात, नौशेरा, मुल्तान, स्वात, शांगला और अन्य जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद देश में दहशत का माहौल था। लोग घरों से भागने के लिए मजबूर हो गए।

खैबर पख्तूनख्वा के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रांत में छत, दीवार और घर गिरने की घटनाओं से कम से कम दो लोगों की मौत हुई है और छह लोग घायल हुए हैं। यहां भूकंप के कारण आठ घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। स्वात जिले में पुलिस अधिकारी शफीउल्लाह गंडापुर ने बताया कि जिले में नौ लोगों की मौत हुई है, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के स्वाबी में भी भूकंप के झटके के कारण एक घर की छत ढह गई। इससे एक परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......