म्यांमार : सेना ने बौद्ध मठ में तीन भिक्षुओं सहित 29 लोगों को उतारा मौत के घाट
मठ में पड़े भिक्षुओं के शव


नेपीडाॅ : सेना ने म्यांमार के दक्षिणी शान राज्य में एक मठ में तीन भिक्षुओं सहित 29 लोगों की हत्या कर दी है। ऑनलाइन पोस्ट की गई तस्वीरों में गांव के मठ के प्रवेश द्वार के पास खून से लथपथ कई शव दिखाई दे रहे हैं, जिनमें तीन बौद्ध भिक्षुओं के हैं। मठ के सामने के हिस्से पर भी गोलियों के निशान थे। इस घटना के लिए विद्रोही समूहों और सेना समर्थित जुंटा ने एक-दूसरे पर नरसंहार करने का जिम्मेदार बताया है।


रिपोर्ट के अनुसार इस महीने की शुरुआत में सागैंग क्षेत्र के म्यिनमु टाउनशिप में जुंटा सैनिकों ने कथित तौर पर 17 ग्रामीणों की हत्या करने के कुछ ही हफ्तों बाद ताजा घटना शनिवार को नन्नेइन्ट गांव में हुई। सरकार विरोधी करेनी नेशनलिटीज डिफेंस फोर्स (केएनडीएफ) के प्रकाशित और म्यांमार नाउ द्वारा स्वतंत्र रूप से सत्यापित की गई तस्वीरों में स्पष्ट रूप से पीडि़तों के सिर और उनके शरीर के अन्य हिस्सों पर बंदूक की गोली के घाव दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार,तब से अब तक कुल 22 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य सात के अभी भी घटनास्थल पर होने की आशंका है। प्रवक्ता ने नाम न छापने की शर्त पर सुरक्षा कारणों से कहा कि मठ के पीछे सात और शव हैं, जिन्हें हम अभी तक एकत्र नहीं कर पाए हैं। म्यांमार के सरकारी एजेंसी ने मठ में हिंसा के लिए आतंकवादी समूहों करेन नेशनल पुलिस फोर्स (केएनपीएफ), पीपुल्स डिफेंस फोर्स (पीडीएफ) और करेनी नेशनल प्रोग्रेसिव को जिम्मेदार ठहराया।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......